अभिनेता विक्की कौशल और कटरीना कैफ बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। आज विक्की कौशल ने कटरीना और अपने पूरे परिवार संग एक खूबसूरत सी तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर फिल्मफेयर अवॉर्ड्स इवेंट के दौरान की है, जिसमें विक्की कौशल और कटरीना के साथ अभिनेता के पिता शाम कौशल और मां वीना कौशल भी शामिल हुईं। इसके अलावा तस्वीर में भाई सनी कौशल को भी देखा जा सकता है। तस्वीर में विक्की, कटरीना और सनी कौशल को ठहाके मारकर हंसते देखा जा सकता है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेता ने प्यारा सा नोट भी साझा किया है।
Vicky Kaushal: ससुराल वालों के साथ ठहाके लगाती दिखीं कटरीना कैफ, विक्की कौशल ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Wed, 31 Aug 2022 08:14 PM IST
विज्ञापन