मनोरंजन जगत में रोजाना कोई न कोई हलचल बनी रहती है। किसी की नई फिल्म की घोषणा होती है, तो कई सितारों से जुड़े अपडेट सामने आते हैं। आज एक तरह जहां राजू श्रीवास्तव की सेहत में सुधार आया है, तो अभिनेत्री जैकलीन को कोर्ट में पेश होने का आदेश मिला है। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो आइए बताते हैं आपको मनोरंजन जगत का हाल।
{"_id":"630f6fa79c6af47a3f78bbe5","slug":"court-summons-jacqueline-fernandez-anupam-kher-reacted-on-the-kashmir-files-award-read-10-entertainment-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Filmy Wrap: कोर्ट में पेश होंगी जैकलीन और अवॉर्ड न मिलने पर भड़के अनुपम खेर, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Filmy Wrap: कोर्ट में पेश होंगी जैकलीन और अवॉर्ड न मिलने पर भड़के अनुपम खेर, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
Wed, 31 Aug 2022 07:59 PM IST
मेघा चौधरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Wed, 31 Aug 2022 07:59 PM IST
विज्ञापन
जैकलीन फर्नांडीस, अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक आर्यन, रूह बाबा की भूल भुलैया
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। एक ओर जहां कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो रही थीं, तो 'भूल भुलैया 2' ने धमाल मचा दिया था। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रूह बाबा के किरदार में कार्तिक ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब रूह बाबा का यह किरदार कॉमिक बुक में भी नजर आने वाला है, जिसके जानकारी अभिनेता ने अपने फैंस के साथ साझा की है।
Kartik Aaryan: कार्तिक का अपने लिटिल फैंस को तोहफा, कॉमिक बुक अवतार में आएंगे ‘भूल भुलैया 2’ के ‘रूह बाबा’
Kartik Aaryan: कार्तिक का अपने लिटिल फैंस को तोहफा, कॉमिक बुक अवतार में आएंगे ‘भूल भुलैया 2’ के ‘रूह बाबा’
जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : instagram
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को समन जारी करते हुए 26 सितंबर को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। अदालत ने हाल ही में दर्ज मामले में दायर चार्जशीट पर संज्ञान लिया है। वहीं 12 सितंबर को दिल्ली पुलिस भी अभिनेत्री से पूछताछ करेगी। प्रवर्तन निदेशालय ने 215 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी बनाया है। ईडी ने इस महीने की शुरुआत में बॉलीवुड अभिनेत्री के खिलाफ चार्जशीट भी दायर की थी।
Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज की और बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट में पेश होने का आदेश
Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज की और बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट में पेश होने का आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के परिवार और प्रशंसकों के लिए राहत वाली खबर सामने आ रही है। दिल्ली एम्स के डॉक्टर्स वेंटिलेटर सपोर्ट हटाने पर विचार कर रहे हैं। मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान राजू के भाई ने बताया कि अब राजू की हार्ट बीट, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल नॉर्मल है। यही कारण है कि डाक्टर्स आज या कल राजू श्रीवास्तव को वेटिंलेटर सपोर्ट से हटाने का फैसला ले रहे हैं।
Raju Srivastava: नॉर्मल हुआ राजू का बीपी और ऑक्सीजन लेवल, आज हटाया जा सकता है वेंटिलेटर सपोर्ट
Raju Srivastava: नॉर्मल हुआ राजू का बीपी और ऑक्सीजन लेवल, आज हटाया जा सकता है वेंटिलेटर सपोर्ट
विज्ञापन
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर, साल 2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारे बन गए हैं। जी हां, एक तरफ जहां बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान, अक्षय कुमार और रणबीर कपूर जैसे सितारे फ्लॉप साबित हो रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ अनुपम खेर साल में दो ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की अंडरडॉग कहलाने वाली, 'द कश्मीर फाइल्स' ने बड़े बजट की फिल्मों को धूल चटा दी। इसके बाद अनुपम खेर ने पैन-इंडिया फिल्म 'कार्तिकेय 2' के साथ एक और धमाका किया।
Anupam Kher: कश्मीर फाइल्स के लिए अवॉर्ड न मिलने पर भड़के हुए अनुपम खेर!, कहा- वह फंक्शन ही फ्रॉड होगा जहां...
Anupam Kher: कश्मीर फाइल्स के लिए अवॉर्ड न मिलने पर भड़के हुए अनुपम खेर!, कहा- वह फंक्शन ही फ्रॉड होगा जहां...