रोमांस किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान का आज से एक महीने बाद बर्थडे है। इस बार शाहरुख अपना 52वां जन्मदिन मनाएंगे। इस एक महीने में हम हर रोज आपको शाहरुख खान से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताएंगे जो आप शायद पहली बार सुनेंगे।
इस डर से शाहरुख नहीं बनना चाहते थे कुंवारे हीरो, जल्दबाजी में कर ली थी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान यूं ही फिल्म इंडस्ट्री के बादशाह नहीं बने। इस मुकाम पर पहुंचने के लिए शाहरुख ने बहुत मेहनत की। इसमें उनका साथ उनकी पत्नी गौरी ने दिया। गौर हर मुश्किल घड़ी में शाहरुख के साथ खड़ी रहीं।
पढ़ें- स्टेज पर ही कंटेस्टेंट से लड़ने लगीं 'अंगूरी भाभी', घर के अंदर मिल गया पुराना दुश्मन
आज का किस्सा शाहरुख और गौरी से जुड़ा है। इस किस्से का जिक्र अनुपमा चोपड़ा ने शाहरुख पर लिखी अपनी किताब 'शहंशाह-ए-बॉलीवुड' में किया है। गौरी शाहरुख के साथ तब से हैं जब उन्हें काम मिलना भी नहीं शुरू हुआ था।
पढ़ें- Bigg Boss 11: इस पाकिस्तानी क्रिकेटर के साथ था अर्शी खान का अफेयर, BF के लिए पार की थी सारी हदें
शाहरुख को सपोर्ट करने के लिए गौरी खुद भी नौकरी किया करती थीं। जब शाहरुख ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था तब दर्शकों को कुंवारे रोमांटिक हीरो पसंद आते थे। इसके चलते आमिर खान ने अपनी शादी की बात चार साल तक छिपाए रखी।
पढ़ें- सलमान ने पूछा ऐसा सवाल कि अवाक रह गईं सपना चौधरी, खोल दिया जहर खाने का राज
फिल्म 'कयामत से कयामत' में आमिर की पत्नी रीना दत्त ने छोटा सा रोल प्ले किया था। आमिर ने उस वक्त रीना से शादी कर ली थी। लेकिन उन्होंने ये बात तक रिवील नहीं की जब तक वो हिट स्टार नहीं बन गए। इसके उलट शाहरुख ने गौरी को हर किसी से मिलवाया।