सब्सक्राइब करें

18 साल बाद शाहरुख खान के साथ काम करेंगी यह एक्ट्रेस, टीवी सीरियल से की थी शुरुआत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Mar 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan and Renuka Shahane again work together after 18 long years

हिंदी फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन की दुनिया में भी अपना जादू चलाने वाली एक्ट्रेस रेणुका शहाणे पिछले कुछ सालों से लाइमलाइट से गायब थीं। हाल ही में रेणुका ने अपने इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान के साथ एक फोटो शेयर की है। रेणुका करीब 18 साल बाद शाहरुख खान के साथ नजर आई हैं। इससे पहले वह शाहरुख खान के साथ टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं और अब एक बार फिर दोनों के एकसाथ काम करने की खबर है। 

Trending Videos
shahrukh khan and Renuka Shahane again work together after 18 long years

पोस्ट की गई फोटो में रेणुका शहाणे और शाहरुख खान के साथ अभिनेता सचिन खेडेकर भी दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि रेणुका शहाणे फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में माधुरी दीक्षित की बहन और सलमान खान की भाभी का किरदार निभा चुकी हैं। रेणुका की भाभी वाली तस्वीर आज तक लोगों के दिलों में बसी है। फिलहाल रेणुका अपनी आने वाली फिल्म '3 स्टोरीज' को लेकर चर्चा में हैं। 
 

 

Circus and Sailaab in one frame @iamsrk @sachinskhedekar 😁😁

A post shared by Renuka Shahane (@renukash710) on

विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan and Renuka Shahane again work together after 18 long years

इस फिल्म में रेणुका एक अलग ही किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म '3 स्टोरीज' के जरिए रेणुका पूरे 14 साल के बाद बड़े परदे पर वापसी करने जा रही हैं। यह फिल्म 9 मार्च 2018 को रिलीज होगी। गौरतलब है कि रेणुका 90 के दशक में प्रसारित होने वाले मशहूर टीवी सीरियल 'सर्कस' में शाहरुख खान के साथ नजर आ चुकी हैं। शेयर की गई यह तस्वीर 90 के दशक की यादें ताजा कर देने वाली है। 

shahrukh khan and Renuka Shahane again work together after 18 long years

90 के दशक में टीवी सीरियल 'सर्कस' और 'सैलाब' में रेणुका ने काम किया था। इन दोनों सीरियलों में उनके अभिनय के कारण ही उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हो गई थी। रेणुका शहाणे 'सर्कस' सीरियल में शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आई थीं, जबकि टीवी सीरियल 'सैलाब' में वह सचिन के साथ नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
shahrukh khan and Renuka Shahane again work together after 18 long years

वहीं शाहरुख खान इन दिनों आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में शाहरुख खान के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी नजर आने वाली हैं। फिल्म में शाहरुख खान एक बौने के किरदार में नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed