सब्सक्राइब करें

Karan Johar: किंग खान के बर्थडे पर करण ने साझा किया पहली मुलाकात का किस्सा, इस फिल्म के सेट पर मिले थे दोनों

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 02 Nov 2022 05:05 PM IST
सार


विज्ञापन
shahrukh khan birthday karan johar shared story of first meeting with srk on the set of karan arjun
शाहरुख खान, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान... हिंदी सिनेमा का एक ऐसा नाम जिसने लोगों को रोमांस करना सिखाया है। शाहरुख खान वह अभिनेता हैं जो पर्दे पर रोए तो फैंस भी रोने लगे और जब मुस्कुराए तो दर्शक झूमने लगे। शाहरुख के फैंस के लिए वह महज एक अभिनेता नहीं बल्कि इमोशन हैं। बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस यानि शाहरुख खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस और सिनेमा जगत के सभी लोग उनको बधाई दे रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर शाहरुख खान के खास दोस्त करण जौहर ने भी उनको बधाई दी है और किंग खान के साथ अपनी पहली मुलाकात को साझा किया है।

shahrukh khan birthday karan johar shared story of first meeting with srk on the set of karan arjun
शाहरुख खान और करण जौहर - फोटो : Twitter

'किंग ऑफ रोमांस’ शाहरुख खान के इस खास दिन पर करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर लंबा चौड़ा पोस्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शाहरुख के साथ कई नई और पुरानी तस्वीरों को लेकर एक वीडियो साझा किया है। करण ने लिखा- करण अर्जुन फिल्म थी...फिल्म सिटी में सेट था...मैं अपने पिता के साथ उनसे मुलाकात के लिए पहुंचा। मुझे फिल्मी सितारों को लेकर कई आशंकाएं थीं, तो मैं इस नए सफल सितारे के बारे में सोच रहा था।


View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

shahrukh khan birthday karan johar shared story of first meeting with srk on the set of karan arjun
शाहरुख खान,करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर ने आगे लिखा- जाहिर तौर पर उनकी पहली बड़ी दिट फिल्म दीवाना थी। वह अपनी शूटिंग कॉस्ट्यूम में थे और उन्होंने मेरे पिता के साथ बहुत गर्मजोशी से मुलाकात की साथ ही उनको गले भी लगाया। उन्होंने मुझसे भी हाथ मिलाया और उस समय मेरे करियर के बारे में कई सवाल पूछे। मैं किसी खिचड़ी की तरह उत्तर दे रहा था, लेकिन फिर भी वह मुझे ध्यान से सुन रहे थे, तब मुझे लगा कि मैंने द विंची कोड को क्रैक कर लिया है। ये सब 29 साल पहले की बात है। 


इसे भी पढ़ें- Himani Shivpuri: डीडीएलजे की शूटिंग के दौरान शाहरुख ने की थी हिमानी शिवपुरी की मदद, किसी को नहीं लग पाई थी भनक
विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan birthday karan johar shared story of first meeting with srk on the set of karan arjun
करण जौहर और शाहरुख खान - फोटो : filmmonkey.com

आज मैं उसे भाई कहता हूं और वह अब भी मुझे बहुत ध्यान से सुनता है। उसकी दयालु आंखे आज भी उतनी ही दयालु हैं...और ये जो व्यक्तित्व है, इसी का नाम शाहरुख है। वह मेरे परिवार से बढ़कर है, मेरे हमेशा सबसे कट्टर आलोचक और मेरी प्रेरणा भी है। मैं अपने व्यक्तित्व के लिए भाई का कर्जदार हूं। मैं आज उनके शानदार टीजर का जश्न मना रहा हूं और मुझे ऐसा लगता है कि ये ब्लॉकबस्ट होने वाला है। किंग की जय हो...क्योंकि आपके जैसा न कोई है और न ही कोई होगा...लव यू भाई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed