{"_id":"581025984f1c1bc877bc38c8","slug":"shahrukh-khan-birthday-special-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bdy Spcl: शाहरुख खान का असली नाम जानेंगे तो कहेंगे, 'अच्छा हुआ बदल लिया' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bdy Spcl: शाहरुख खान का असली नाम जानेंगे तो कहेंगे, 'अच्छा हुआ बदल लिया'
Wed, 02 Nov 2016 04:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 02 Nov 2016 04:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'किंग खान' नाम तो सुना होगा। आज यानी 2 नवंबर को किंग खान का जन्मदिन है। आज शाहरुख अपना 51वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। अपनी मेहनत और दमदार एक्टिंग के जरिए शाहरुख खान ने खुद को किंग खान बनाया है। उनकी स्ट्रगल की कहानी आपने बहुत सुनी होगी। लेकिन आज हम आपको उनके बारे में कुछ ऐसे खुफिया राज बताएंगे जिसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे।
2 of 9
सबसे पहले हम शाहरुख के फैंस को उनका असली नाम बताएंगे। जी हां, जिसे आज हम शाहरुख खान के नाम से जानते हैं उनका असली नाम ये है ही नहीं। शाहरुख का असली नाम अब्दुल रहमान है। शाहरुख का ये नाम उनकी नानी ने रखा था। लेकिन ये नाम कहीं भी रजिस्टर्ड नहीं है। दरअसल, शाहरुख के पिता ने ही उनका नाम बदलकर शाहरुख खान रख दिया था।
3 of 9
आपको बता दें कि आज बॉलीवुड की दुनिया में अपनी एक्टिंग के दम पर नाम कमाने वाले शाहरुख कभी एक्टिंग करना ही नहीं चाहते थे। वो इंडियन आर्मी में जॉब करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने एक आर्मी स्कूल में एडमिशन भी लिया था। लेकिन उनकी मां नहीं चाहती थीं कि शाहरुख आर्मी में जाएं। इसलिए शाहरुख ने इसका इरादा छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
यहां शाहरुख के बारे में एक खास बात और पता चली है कि जब वो 6 साल के थे तब उनकी नानी ने उन्हें गोद ले लिया था। इसके बाद वो अपनी नानी के पास ही रहते थे। नानी के गुजर जाने के बाद शाहरुख फिर से अपने पैरेंट्स के पास चले गए थे। शाहरुख जब 15 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था।
विज्ञापन
5 of 9
शुरुआती दिनों में शाहरुख खान सिनेमा हॉल के बाहर टिकट बेचने का काम करते थे। उनकी पहली सैलरी 50 रुपए थी। जो उन्होंने टिकट बेचकर कमाए थे। शाहरुख के फेवरेट एक्टर दिलीप कुमार और फेवरेट एक्ट्रेस मुमताज हैं। एक्टिंग करते समय वो अक्सर दिलीप कुमार को कॉपी करने की कोशिश करते थे। लेकिन उन्हें हमेशा लगता था कि वो एक्टिंग के लिए नहीं बने हैं। हालांकि कई जगह ये भी पढ़ने को मिला था कि उनकी पहली कमाई पंकज उदास के शो में काम करके हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।