फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान का असली नाम पता चले तो सब यही कहेंगे, 'अच्छा हुआ बदल लिया'

Thu, 02 Nov 2017 07:45 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Thu, 02 Nov 2017 07:45 AM IST
विज्ञापन
shahrukh khan birthday special story, know his real name
'किंग खान' नाम तो सुना होगा। आज यानी 2 नवंबर को किंग खान का जन्मदिन है। आज शाहरुख अपना 52वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। अपनी मेहनत और दमदार एक्टिंग के जरिए शाहरुख खान ने खुद को किंग खान बनाया है। उनकी स्ट्रगल की कहानी आपने बहुत सुनी होगी। लेकिन आज हम आपको उनके बारे में कुछ ऐसे खुफिया राज बताएंगे जिसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे।
shahrukh khan birthday special story, know his real name
सबसे पहले हम शाहरुख के फैंस को उनका असली नाम बताएंगे। जी हां, जिसे आज हम शाहरुख खान के नाम से जानते हैं उनका असली नाम ये है ही नहीं। शाहरुख का असली नाम अब्दुल रहमान है।

शाहरुख का ये नाम उनकी नानी ने रखा था। लेकिन ये नाम कहीं भी रजिस्‍टर्ड नहीं है। दरअसल, शाहरुख के पिता ने ही उनका नाम बदलकर शाहरुख खान रख दिया था।
shahrukh khan birthday special story, know his real name
आपको बता दें कि आज बॉलीवुड की दुनिया में अपनी एक्टिंग के दम पर नाम कमाने वाले शाहरुख कभी एक्टिंग करना ही नहीं चाहते थे। वो इंडियन आर्मी में जॉब करना चाहते थे।

इसके लिए उन्होंने एक आर्मी स्कूल में एडमिशन भी लिया था। लेकिन उनकी मां नहीं चाहती थीं कि शाहरुख आर्मी में जाएं। इसलिए शाहरुख ने इसका इरादा छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan birthday special story, know his real name
यहां शाहरुख के बारे में एक खास बात और पता चली है कि जब वो 6 साल के थे तब उनकी नानी ने उन्हें गोद ले लिया था। इसके बाद वो अपनी नानी के पास ही रहते थे। नानी के गुजर जाने के बाद शाहरुख फिर से अपने पैरेंट्स के पास चले गए थे। शाहरुख जब 15 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था।
विज्ञापन
shahrukh khan birthday special story, know his real name
शुरुआती दिनों में शाहरुख खान सिनेमा हॉल के बाहर टिकट बेचने का काम करते थे। उनकी पहली सैलरी 50 रुपए थी। जो उन्होंने टिकट बेचकर कमाए थे। शाहरुख के फेवरेट एक्टर दिलीप कुमार और फेवरेट एक्ट्रेस मुमताज हैं।

एक्टिंग करते समय वो अक्सर दिलीप कुमार को कॉपी करने की कोशिश करते थे। लेकिन उन्हें हमेशा लगता था कि वो एक्टिंग के लिए नहीं बने हैं। हालांकि कई जगह ये भी पढ़ने को मिला था कि उनकी पहली कमाई पंकज उदास के शो में काम करके हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed