{"_id":"5d451e9e8ebc3e6cef2b2743","slug":"shahrukh-khan-buy-spanish-web-series-money-heist-rights-after-zero-film-flop","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'जीरो' फ्लॉप होते ही फूंक-फूंक कर कदम रख रहे शाहरुख, खरीदे इस वेब सीरीज के राइट्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'जीरो' फ्लॉप होते ही फूंक-फूंक कर कदम रख रहे शाहरुख, खरीदे इस वेब सीरीज के राइट्स
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा की चर्चित फिल्मों 'डर', 'बाजीगर', 'अंजाम' और 'डॉन' में खूंखार किरदारों के रूप में दिख चुके अभिनेता शाहरुख खान जल्द ही अपनी नई फिल्म का एलान करने वाले हैं। शाहरुख ने स्पेन की एक मशहूर वेब सीरीज के हिंदी राइट्स खरीदे हैं। अगर इस फिल्म में शाहरुख हीरो बने तो यह उनके करियर की एंटी हीरोज फिल्मों की फेहरिस्त में नया नाम जोड़ देगी। अपनी पिछली फिल्म 'जीरो' के फ्लॉप होने के बाद से शाहरुख ने कोई नई फिल्म साइन नहीं की है।
2 of 5
shahrukh khan
- फोटो : file photo
फिल्म 'जीरो' के फ्लॉप होने के बाद से ही फिल्मी जगत के बादशाह शाहरुख खान बहुत फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। कई फिल्मों से उनके जुड़ने की खबरें आईं भी, लेकिन शाहरुख अपनी अगली फिल्म का एलान बहुत सोच-समझकर करना चाह रहे हैं। फिलहाल वह सिर्फ फिल्मों व वेब सीरीज के निर्माण पर ध्यान देते रहे हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज की पिछली फिल्म 'बदला' भी एक स्पैनिश फिल्म 'द इनविजिबल गेस्ट' की हिन्दी रीमेक है। फिल्म 'बदला' के हिट होने के बाद अब शाहरुख एक स्पैनिश वेब सीरीज को हिन्दी फिल्म में तब्दील करने की सोच रहे हैं।
3 of 5
Shahrukh Khan
- फोटो : file photo
नेटफ्लिक्स की सबसे मशहूर स्पैनिश सीरीज में से एक 'मनी हाइस्ट' इस वक्त अपने तीसरे सीजन में है। इसी सीरीज के राइट्स शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने खरीद लिए हैं। सूत्र बताते हैं कि शाहरुख खान को यह सीरीज उनके एक पार्टनर ने दिखाई थी, जिसे देख कर शाहरुख बहुत खुश हुए और बोले, "इसके ऊपर हम एक हिन्दी फिल्म बना सकते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shahrukh khan and gauri khan
- फोटो : PTI
राइट्स लिए जाने के बाद वेब शो मनी हाइस्ट को हिन्दी फिल्म में तबदील किए जाने के लिए इसकी स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। जहां तक बात शाहरुख की है तो वह अब तक इस फिल्म को सिर्फ और सिर्फ प्रोड्यूस करने का मन बनाए हुए हैं। जल्द ही इस हिन्दी फिल्म के लिए कलाकारों का चयन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
Shahrukh Khan and Gauri
- फोटो : file photo
रेड चिलीज के सूत्रों की मानें तो अगर इस हिंदी स्क्रिप्ट ने शाहरूख को चौंकाया तो वह खुद भी फिल्म का लीड किरदार निभा सकते हैं। 'मनी हाइस्ट' एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है जिसकी कहानी एक रहस्यमय इंसान के इर्द गिर्द घूमती है। वह खुद को "प्रोफेसर" बुलाता है। वह फोन और इंटरनेट के जरिए एक बैंक डकैती को अंजाम देने की कोशिश करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।