शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) उन स्टार किड्स में शुमार हैं, जो हमेशा लाइम लाइट में रहती हैं। वह जब भी सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती हैं, कुछ ही देर में वायरल होने लगती है। फैंस को अब सुहाना खान के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही सुहाना खान ने सोशल मीडिया पर सेल्फी शेयर की थी जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। सुहाना बीते दिनों कई तस्वीरों की वजह से लाइमलाइट में रहीं। हाल ही में सुहाना खान की वायरल 5 तस्वीरें दिखाते हैं जो चर्चा में रहीं।
सुहाना खान की 5 दिन में 5 वायरल तस्वीरें देखिए, कितनी निखरती जा रही हैं शाहरुख की बेटी
सबसे आपको दिखाते हैं सुहाना खान की सेल्फी। इस सेल्फी में सुहाना ने ट्यूब टॉप के साथ गले में छोटा सा पेंडेंट भी पहना है। खास बात यह है इस इस बार सुहाना की सेल्फी उनकी खूबसूरती की वजह से नहीं बल्कि किसी और वजह से वायरल हुई। सुहाना ने यह सेल्फी शीशे के सामने खड़े होकर ली है, जिसमें उनके फोन का बैक कवर भी नजर आ रहा है। सुहाना ने अपने फोन के बैक कवर में एटीएम कार्ड रखा है। लोगों का ध्यान सुहाना से ज्यादा उनके एटीएम कार्ड पर गया। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने सुहाना के एटीएम कार्ड को लेकर चिंता जतानी शुरू कर दी।
इसके बाद सुहाना की दोनों भाइयों के साथ ही तस्वीर सामने आई। खास बात यह है कि यह तस्वीर किसी और ने नहीं बल्कि शाहरुख ने तीनों बच्चों की शेयर की थी। शाहरुख ने छोटे बेटे अबराम के बर्थडे पर यह तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में सुहाना, आर्यन और अबराम हैं। शाहरुख ने कैप्शन में लिखा- 'मेरी तिकड़ी और हां गौरी की भी।'
My Trio of Sugar & Spice & everything Nice....and oh yeah! Gauri’s too. pic.twitter.com/KwtWYZa51m
कुछ दिन पहले सुहाना और आर्यन खान, संजय कपूर की बेटी शानाया कपूर और चंकी पांडे की बेटी अनन्या के साथ पार्टी करते हुए स्पॉट हुई थीं। पार्टी के दौरान सुहाना खान ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आईं। शॉर्ट ड्रेस, स्पोर्ट्स शूज, न्यूड मेकअप और ओपन हेयर में सुहाना वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं आर्यन खान भी ब्लैक कलर के कैजुअल गेटअप में काफी हैंडसम दिखे।
इसके अलावा शाहरुख की बेटी की साड़ी की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं। बीते दिनों सुहाना लंदन में अपने दोस्त की पार्टी में नजर आई थीं। हालांकि इस बार लोगों को उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। सुहाना ने साड़ी पहनी हुई थी जिसमें वह बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं।