फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किंग खान की सबसे महंगी फिल्म को हुए 16 बरस, यूजर्स बोले- 'यह है बॉलीवुड का मास्टरपीस'

Thu, 12 Jul 2018 10:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Jul 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Devdas film completes 16 years of its release fans reaction on social media
devdas
शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित के प्यार से सजी फिल्म 'देवदास' को रिलीज हुए 16 बरस बीत गए हैं। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में अटूट प्यार की जो परिभाषा दी गई है वह आज भी लोगों के सीने में जिंदा है। इस फिल्म में देव, पारो और चंद्रमुखी के किरदार को बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्न ने मानों असल जिंदगी में बड़े परदे पर उतार दिया था जिस वजह से इस फिल्म को सिनेमाजगत का कोहिनूर भी कहा जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि 'देवदास' के 16 साल होने पर फैंस ने सोशल मीडिया पर कैसे अपना प्यार जाहिर किया।
Shahrukh Khan Devdas film completes 16 years of its release fans reaction on social media
devdas
एक यूजर ने सोशल मीडिया पर 'देवदास' फिल्म को मास्टरपीस कहते हुए लिखा - 'शाहरुख खान भारतीय सिनेमा जगत के रोमांस किंग हैं।' एक और यूजर ने लिखा- 'देवदास बेहतरीन और इमोशनल फिल्म है। न जाने कितनी बार मैंने इस फिल्म को देखा होगा।' आपको बता दें, 'देवदास' फिल्म को संजय लीला भंसाली की बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। 



 
Shahrukh Khan Devdas film completes 16 years of its release fans reaction on social media
devdas
'देवदास' फिल्म के सेट से लेकर एक्टर्स के कपड़े भी आलीशान थे। वहीं एक्टिंग की बात करें तो किंग खान के अलावा माधुरी और ऐश्वर्या ने भी सबका दिल जीत लिया। यह फिल्म लोगों के दिल के कितने करीब है इस बात को बताते हुए यूजर ने लिखा - 'फिल्म को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द ही नहीं है। एक्टिंग से लेकर फिल्म के गाने तक सब कुछ जबरदस्त था।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan Devdas film completes 16 years of its release fans reaction on social media
devdas
इसके साथ ही एक और यूजर ने लिखा - 'साल 2002 में रिलीज फिल्म 'देवदास' ने उस वक्त वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का बिजनेस किया था। यह फिल्म किंग खान के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है।' फिल्म के 16 साल पूरे होने पर कुछ यूजर्स ने इस फिल्म के बेहतरीन डायलॉग भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। 


 
विज्ञापन
Shahrukh Khan Devdas film completes 16 years of its release fans reaction on social media
devdas
आपको बता दें,'देवदास' फिल्म 12 जुलाई 2016 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म उस वक्त की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। 'देवदास' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। यहां तक आज भी लोग टीवी पर इस फिल्म को उतने ही चाव से देखते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed