फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahrukh-Gauri: जब शादी के दिन किंग खान ने पहना किराए का सूट, दार्जिलिंग को पेरिस बता गौरी से बोला था झूठ

Tue, 25 Oct 2022 07:00 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 25 Oct 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
shahrukh khan gauri khan wedding anniversary actor love story when srk lied gauri about honeymoon
गौरी खान, शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'किसी चीज को अगर शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है...' शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम का ये डायलॉग उनकी निजी जिंदगी में भी सटीक बैठता है। एक्टर ने हमेशा से सिर्फ गौरी खान को ही चाहा है और आज वो खास घड़ी है जब इस रोमांटिक कपल ने शादी के 31 साल पूरे कर लिए हैं। 25 अक्टूबर 1991 को दोनों ने एक दूसरे से शादी की थी। शाहरुख और गौरी की लव स्टोरी से जुड़े तमाम किस्से काफी मशहूर हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं रोमांटिक स्टार की छवि वाले शाहरुख ने गौरी को शादी के लिए कैसे प्रपोज किया था? नहीं तो जानिए कि 30 साल पहले कैसे शाहरुख ने गौरी से कही अपनी दिल की बात? 

shahrukh khan gauri khan wedding anniversary actor love story when srk lied gauri about honeymoon
गौरी खान-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अगर किसी जोड़ी को सबसे सफल जोड़ी का टैग दिया जाता है तो उसमें सबसे पहले शाहरुख खान और गौरी खान का नाम आता है। शाहरुख खान ने गौरी को पहली नजर में जितनी शिद्दत से चाहा था, आज भी वह अपनी पत्नी को उतना ही प्यार करते हैं। शाहरुख ने गौरी से शादी अपने करियर के पीक समय पर की थी। उस वक्त शाहरुख इंडस्ट्री में अपने पांव जमाने की कोशिश कर रहे थे। 

इसे भी पढ़ें- Bollywood: बॉलीवुड के बादशाह ने किंग कोहली को दी जीत की बधाई, लोग बोले- विराट ने कमबैक कर लिया अब आपकी बारी
 

shahrukh khan gauri khan wedding anniversary actor love story when srk lied gauri about honeymoon
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान और गौरी की मुलाकात के पीछे एक कहानी है। दरअसल साल 1984 में दिल्ली में एक पार्टी में 18 साल के शाहरुख ने जब पहली बार गौरी को देखा था तो वह किसी दूसरे लड़के के साथ डांस कर रही थीं। शर्मीले शाहरुख की हिम्मत नहीं हुई कि वह गौरी को डांस के लिए पूछ सकें। लेकिन फिर उन्होंने हिम्मत करके गौरी से बात करने की कोशिश की लेकिन गौरी ने ये कहकर उनसे किनारा कर लिया कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड का इंतजार कर रही हैं। दरअसल गौरी ने शाहरुख से झूठ बोला था। वह अपने बॉयफ्रेंड नहीं बल्कि अपने भाई के साथ आई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan gauri khan wedding anniversary actor love story when srk lied gauri about honeymoon
शाहरुख खान- गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया

बाद में शाहरुख और गौरी के बीच मुलाकातों का सिलसिला जारी था। शाहरुख मन ही मन गौरी को पसंद करने लगे थे लेकिन अभी तक उन्होंने अपने दिल की बात गौरी को नहीं बताई थी। एक दिन किंग खान गौरी को अपनी गाड़ी से घर छोड़ने गए थे। जब वो गाड़ी से नीचे उतर रही थीं तो शाहरुख ने उनसे कहा कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं, लेकिन शाहरुख गौरी का जवाब सुने बगैर ही वहां से चले गए थे।

विज्ञापन
shahrukh khan gauri khan wedding anniversary actor love story when srk lied gauri about honeymoon
शाहरुख खान और गौरी खान

एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख ने बताया था कि गौरी को लेकर उनकी दीवानगी इतनी बढ़ गई थी कि जब वह स्विमसूट पहनती या फिर अपने बाल खुले रखती थीं तो वह उनसे लड़ने लगते थे। बाद में गौरी खान और शाहरुख खान ने 25 अक्टूबर, 1991 को शादी कर ली। दोनों की शादी में धर्म आड़े आया था। दोनों के परिवार वाले अलग धर्म होने के कारण मानने को तैयार नहीं थे। घरवालों को मनाने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। आखिरकार दोनों अपने परिवार वालों को मनाने में तो कामयाब रहे लेकिन उन्हें एक नहीं बल्कि दो दो बार शादी करनी पड़ी। गौरी और शाहरुख ने हिंदू और मुस्लिम दोनों रीति रिवाज से शादी की थी। निकाह के दौरान गौरी का नाम आयशा रखा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed