सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: ‘सिवाय एसआरके’ के लिए शाहरुख खान को मिले पांच करोड़, रीट्वीट करने वाले सितारों को भी मिले इतने लाख

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 17 Sep 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan got five crores for Except SRK the stars who retweeted also got so many lakhs
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन के गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ से बड़ा गेम शो इन दिनों सोशल मीडिया पर शाहरुख खान, सलमान खान, करण जौहर और रणवीर सिंह खेल रहे हैं। ये सारे खिलाड़ी अपने फॉलोअर्स की कीमत एक ओटीटी से वसूल रहे हैं और उनके फैंस को लग रहा है कि सोशल मीडिया पर वाकई इन सितारों के बीच मस्ती चल रही है। सिलसिला शुरू हुआ था शाहरुख खान के एक ट्वीट से जिसमें उनका अब तक ओटीटी डेब्यू न होने के लिए मजाक उड़ाया जा रहा है। अब सामने ये आया है कि शाहरुख ने अपना मजाक उड़वाने के लिए भी संबंधित ओटीटी से पांच करोड़ रुपये वसूल लिए हैं। यही नहीं, शाहरुख के इस वीडियो ट्वीट पर जिन सितारों के रीट्वीट को लेकर सोशल मीडिया बीते कई दिन से लहालोट है, उन सबने भी इस काम के लिए ओटीटी से मोटी रकम वसूली है।

Trending Videos
Shahrukh Khan got five crores for Except SRK the stars who retweeted also got so many lakhs
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के सितारों की हर अदा पर दुनिया निछावर रहती है। ये और बात है कि उनके निछावर होने की जब बारी आती है तो इनमें से ज्यादातर इसकी कीमत भी वसूलते हैं। ज्यादा दिन नहीं हुए जब ऋतिक रोशन का मन एक हॉलीवुड फिल्म पर डोला था। कोरोना की पहली लहर खत्म हो चुकी थी और सिनेमाघर सीमित दर्शकों की संख्या के साथ खुल चुके थे। ऋतिक का मन हुआ कि परिवार और मित्रों के साथ फिल्म ‘वंडर वूमन’ देखी जाए। अब इतने बड़े सुपरस्टार का मन हो तो भला कौन न निछावर हो जाए। लेकिन, आइनॉक्स मल्टीप्लेक्स में ऋतिक की पसंद वाले समय पर शायद शो ही नहीं था। शाहरुख वाली बात से ऋतिक वाली बात पर आने का किस्सा भी कम दिलचस्प नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan got five crores for Except SRK the stars who retweeted also got so many lakhs
वार्नर ब्रदर्स - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल बात सोशल मीडिया की चल रही है और ऋतिक के लिए उनकी पसंद के समय का शो करने के लिए फिल्म निर्माण कंपनी वार्नर ब्रदर्स के मुंबई दफ्तर ने उनसे इस फिल्म के लिए एक ट्वीट करने की शर्त रख दी। ऋतिक ने तो घुट्टी में सिनेमा की सियासत पी रखी है तो उन्होंने भी नहले पर दहला फेंका कि अगर गैल गैडोट उनकी ट्वीट पर रिएक्शन देंगी तो वह ट्वीट जरूर कर देंगे। मामला हॉलीवुड तक पहुंचा। मुंबई में ऋतिक ने ट्वीट किया, हॉलीवुड से गैल गैडोट का रिएक्शन आया और सब कुछ हंसी खुशी निपट गया। ट्वीट का ताजा सिलसिला शाहरुख खान के यहां से शुरू हुआ और इसके लिए चर्चाओं के मुताबिक शाहरुख को पांच करोड़ रुपये दिए गए हैं। शाहरुख ने ट्वीट के साथ जारी वीडियो में अभिनय भी किया है।

Shahrukh Khan got five crores for Except SRK the stars who retweeted also got so many lakhs
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान का यह वीडियो ट्वीट ओटीटी डिज्नी प्लस हॉटस्टार के लिए है। बताते हैं कि इस ओटीटी ने शाहरुख को अपना ब्रांड अंबेसडर बनाया है। ये तो आपको याद ही होगा कि शाहरुख ही पहले सुपरस्टार हैं जिन्होंने शादियों में पहुंचने के लिए भी अपनी फीस तय करनी शुरू की थी। ठुमका लगाने का उनकी एजेंसी अलग से चार्ज करती रही है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार के वीडियो में शाहरुख ने अपना जमकर मजाक उड़वाया है। दिलचस्प ये है कि इस वीडियो को जब सोशल मीडिया पर अपेक्षित तवज्जो नहीं मिली तो इस मुहिम में चंद और सितारों को भी शामिल किया गया।

विज्ञापन
Shahrukh Khan got five crores for Except SRK the stars who retweeted also got so many lakhs
डिज्नी प्लस हॉटस्टार - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई फिल्म जगत में चर्चा है कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपनी इस मुहिम के लिए शाहरुख खान को तो पांच करोड़ रुपये दिए ही, जिन जिन सितारों ने भी शाहरुख की इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है, उनके लिए भी अपनी तिजोरी खोले रखी। इस बारे में डिज्नी प्लस हॉटस्टार से संपर्क करने की कोशिश की गई तो वहां से तो कुछ जवाब नहीं आया लेकिन बताया जाता है कि शाहरुख खान की ट्वीट को रीट्वीट करे वाले सितारों में से सलमान खान खान, रणवीर सिंह और करण जौहर को खासी मोटी रकम मिली है। सलमान खान की मार्केटिंग टीम आमतौर पर एक ट्वीट के 50 लाख रुपये, रणवीर सिंह की टीम 25 लाख रुपये और करण जौहर की टीम एक ट्वीट के करीब 10 लाख रुपये लेती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed