बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। मुंबई से गोवा जा रहे जहाज में चल रही रेव पार्टी में आर्यन खान का नाम भी सामने आया है। एनसीबी की छापेमारी के दौरान शाहरुख खान के बेटे आर्यन को भी हिरासत में लिया गया है। आपको बता दें कि सालों पहले शाहरुख खान ने अपने बेटे को लेकर कुछ ऐसा कहा था, जिससे सब हैरान रह गये थे। शाहरुख ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो चाहते हैं, उनका बेटा आर्यन वो सारे गलत कार्य करे, जो वो जवानी में नहीं कर पाये।
Aryan Khan Arrested: कभी शाहरुख खान ने खुद कहा था- 'मैं चाहता हूं मेरा बेटा आर्यन खान ड्रग्स ले और सारे गलत काम करे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान फिल्मोें और विज्ञापनों के जरिए करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं। वो लग्जरी लाइफ जीते हैं और उनके पास कारों और बाइक्स का अच्छा-खासा कलेक्शन है। उन्होंने फिल्म करने से पहले टीवी शो में भी काम किया था। उनके पहले टीवी सीरियल का नाम फौजी था, जिसमें शाहरुख ने एक फौजी का किरदार निभाया था। यह सीरियल 1989 में आया था। दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से पढ़ाई करने वाले शाहरुख खान हर साल 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हैं। अगली स्लाइड में पढ़िये शाहरुख ने अपने बेटे को लेकर क्या कहा था?
दरअसल, शाहरुख ने अपने इंटरव्यू में बेटे आर्यन को लेकर ऐसी बात बोली, जिसे कोई सोच भी नहीं सकता था। इंडस्ट्री के किंग खान शाहरुख 1997 में सिमी ग्रेवाल के टॉक शो में पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पत्नी गौरी भी थीं। कुछ वक्त पहले ही उनका बेटा आर्यन पैदा हुआ था।
शाहरुख ने कहा कि वो अपने बेटे से ड्रग्स लेने और सेक्स करने के लिए कहेंगे
शाहरुख का कहना था कि जब आर्यन 3-4 साल का हो जाएगा, तो वो उससे कहेंगे कि वह लड़कियों के पीछे जा सकता है, ड्रग्स ले सकता है और सेक्स कर सकता है। उन्होंने कहा कि बेहतर हो कि आर्यन वो सब कार्य जल्दी ही शुरू कर दे, जो मैं नहीं कर पाया था।