फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: जब सलीम खान ने बेटे सलमान के रिश्ते पर दी थी प्रतिक्रिया, संगीता बिजलानी व ऐश्वर्या राय पर कही थी ये बात

Sun, 03 Oct 2021 11:58 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 03 Oct 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
When Salim Khan reacted to son Salman's relationship with Sangeeta Bijlani and Aishwarya Rai
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बेचलर हैं, जिनके सामने ये सवाल हमेशा बना रहता है कि, वह शादी कब कर रहे हैं। हालांकि, सलमान खान की जिंदगी में कई लड़कियां आईं, जिसमें संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, सोमी अली खान, कटरीना कैफ समेत कई अभिनेत्रियों के नाम भी शामिल हैं। लेकिन सलमान खान का रिश्ता किसी के साथ भी शादी के बंधन तक नहीं पहुंच पाया। सलमान के परिवार के सदस्यों से भी कई बार एक्टर की शादी और उनके रिलेशनशिप से जुड़े सवाल पूछे जा चुके हैं, जिसे सभी लोग हंसी में टाल देते हैं। लेकिन अभिनेता के पिता सलीम खान ने ऐसा नहीं किया था।



सलीम खान से एक इंटरव्यू में उनके बेटे सलमान खान के रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया था, जिसका उन्होंने बेहद ही शानदार तरीके से जवाब दिया था। इस दौरान उन्होंने संगीता बिजलानी से लेकर ऐश्वर्या राय संग सलमान के रिश्ते पर अपनी बात कही थी। आइए आपको बताते हैं सलीम खान ने क्या कहा था। 

When Salim Khan reacted to son Salman's relationship with Sangeeta Bijlani and Aishwarya Rai
ऐश्वर्या राय, सलमान खान - फोटो : Bollywood

ऐश्वर्या व सलमान पर सलीम खान ने कही ये बात
सलीम खान ने 'CineBlitz' मैगजीन को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उनसे सलमान खान और ऐश्वर्या राय के ब्रेकअप के बारे में पूछा गया था। इस पर उन्होंने कहा था, 'उन्हें अकेला छोड़ दो। वे अब बड़े हो चुके हैं। अगर उनके रिश्ते में मजबूती होगी, तो दुनिया में कोई भी उन्हें पास आने से रोक नहीं सकता है। अगर आप उन्हें मार देंगे, तो वह अमर प्रेमी हो जाएंगे।' 

When Salim Khan reacted to son Salman's relationship with Sangeeta Bijlani and Aishwarya Rai
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

जब सलमान खान और ऐश्वर्या का ब्रेकअप हुआ था, तब दावा किया गया था कि, एक्टर ने ऐश्वर्या संग हिंसक व्यवहार किया है। इस पर सलीम खान ने कहा था, 'सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता मजबूरी में नहीं था और ना ही ऐश्वर्या सलमान के साथ किसी मजबूरी में हैं। वह दोनों साथ घूमते हैं, क्योंकि वह दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। क्या ऐसे व्यक्ति को कोसा जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
When Salim Khan reacted to son Salman's relationship with Sangeeta Bijlani and Aishwarya Rai
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

संगीता व सोमी के लिए कही ये बात
इसके आगे सलीम खान से संगीता बिजलानी और सोमी अली संग सलमान के रिश्ते के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था, 'अगर प्यार मजबूत नहीं होता है, तो दो लोगों का अलग होना निश्चित तय होता है। सलमान खान और संगीता बिजलानी का रिश्ता टूट गया। वह दोनों बेशक सात साल तक साथ रहे थे। सलमान का सोमी के साथ भी रिश्ता नहीं टिक पाया था।'

विज्ञापन
When Salim Khan reacted to son Salman's relationship with Sangeeta Bijlani and Aishwarya Rai
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसा है सलमान खान और सलीम खान का रिश्ता
सलमान खान अपने पिता सलीम खान संग खूबसूरत रिश्ता साझा करते हैं, जिसके बारे में उन्होंने CineBlitz मैगजीन को ही दिए एक इंटरव्यू में बताया था। उन्होंने कहा था, 'जब मैं छोटा था, तब से लेकर अब तक मेरे और उनके बीच कुछ नहीं बदला है। हमने कई बुरे दिन देखे हैं। क्योंकि उन्हें अचानक इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया था। लगभग चार साल तक वह खाली रहे थे, लेकिन उन्होंने हमें कोई भी कमी महसूस नहीं होने दी थी। हालांकि, धीरे-धीरे उन्हें फिर से काम मिला। मैं उनके आस-पास रहना चाहता हूं, इसी वजह से तब मैंने भी काम करना शुरू कर दिया था। हम दोनों का दोस्ती वाला रिश्ता है।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed