{"_id":"5be834d7bdec2269ac7ef242","slug":"shahrukh-khan-is-so-upest-in-kolkata-film-festival-with-amitabh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोलकाता फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन पर शाहरुख ने जताया दुख, बोले- 'मुझे क्यों नहीं मिला ये अवॉर्ड'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोलकाता फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन पर शाहरुख ने जताया दुख, बोले- 'मुझे क्यों नहीं मिला ये अवॉर्ड'
Sun, 11 Nov 2018 07:28 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
shahrukh khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते शनिवार 24वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सुमित्रा चटर्जी, फिल्म एक्ट्रेस वहीदा रहमान और कोलकाता की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद थीं। लेकिन शाहरुख खान नाराज हैं कि उन्हें आज तक एक भी नेशनल अवार्ड क्यों नहीं मिला है और इस फेस्टिवल में शाहरुख की कोई फिल्म भी नहीं दिखाई गई है...
2 of 5
shahrukh khan
शाहरुख ने उदास होते हुए कहा, 'मैं अबतक 70 फिल्में कर चुका हूं, लेकिन मुझे सिर्फ नाचने या स्वागत करने के लिए ही इस महोत्सव में बुलाया जाता है, लेकिन कभी बौद्धिक विचार विमर्श के लिए नहीं बुलाया जाता।' शाहरुख ने इसकी वजह यह बताई कि वह बुद्धिमान और होशियार नहीं हैं।
3 of 5
Mamta Banerjee
बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को 24वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन से कुछ घंटे पहले एक ट्वीट में आठ दिवसीय कार्यक्रम के लिए सिनेमा प्रेमियों का स्वागत किया था। इस फिल्म महोत्सव के लिए इस साल आस्ट्रेलिया को थीम देश के रूप में चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ममता बनर्जी
अगले सप्ताह हावड़ा और पूरे शहर के 16 सिनेमाघरों में लघु और वृत्त चित्र सहित 300 से अधिक फिल्में दिखाई जाएंगी। बंगाली सिनेमा के 100 साल पूरे होने के अवसर पर समारोह में 1917-2017 की समयावधि के बीच प्रमुख फिल्मों की एक फिल्म डायरेक्टरी प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
ममता बनर्जी
निर्णायक मण्डल ने 14 चुनिंदा बंगाली क्लासिक फिल्म का चयन किया है जो आठ दिवसीय समारोह में दिखाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘विश्व सिनेमा का अनुभव लेने के लिए ‘सिटी ऑफ जॉय’ में दुनिया भर से आने वाले सिनेमा प्रेमियों का मैं स्वागत करती हूं। केआईएफएफ 2018 में इस साल विशेष आकर्षण बंगाली सिनेमा के 100 साल पूरे होना है। थीम देश आस्ट्रेलिया है। इस साल 170 फिल्में दिखाई जाएंगी।’’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।