{"_id":"63665cc1d8146340d96358cc","slug":"shahrukh-khan-jawan-maker-atlee-are-accused-of-copying-the-story-by-manickam-narayanan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jawan: रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी शाहरुख खान की ‘जवान’, फिल्म के मेकर्स पर लगा कहानी कॉपी करने का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jawan: रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी शाहरुख खान की ‘जवान’, फिल्म के मेकर्स पर लगा कहानी कॉपी करने का आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 05 Nov 2022 06:28 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। अभिनेता आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म जीरो में नजर आए थे, लेकिन इस फिल्म के बाद वह किसी भी फिल्म में बतौर मुख्य कलाकार दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन
1 of 4
Jawan
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। अभिनेता आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म जीरो में नजर आए थे, लेकिन इस फिल्म के बाद वह किसी भी फिल्म में बतौर मुख्य कलाकार दिखाई नहीं दिए। हालांकि अभिनेता हाल ही में आई कुछ फिल्मों में कैमियो करते नजर आए थे। वहीं, अब शाहरुख खान लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने को पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता अपनी बैक टू बैक फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करने वापस आ रहे हैं। शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके अलावा अभिनेता अपनी एक और फिल्म को लेकर चर्चा में हैं।
2 of 4
शाहरुख खान की नेट वर्थ
- फोटो : instagram/imsrk
बीते दिनों अभिनेता की एक और फिल्म जवान की घोषणा की गई थी। अगले साल रिलीज के लिए तैयार इस फिल्म को लेकर अब बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक फिल्म जवान की निर्माताओं पर कहानी कॉपी करने का आरोप लगाया गया है। इस सिलसिले में फिल्म निर्माता मनिकम नारायणन ने तमिल फिल्म प्रोड्यूस्रस काउंसिल (TFPC) में शिकायत भी दर्ज कराई है। प्रोड्यूसर का आरोप है कि फिल्म जवान की कहानी साल 2006 में रिलीज हुई उनकी फिल्म पेरारासु (Perarasu) की ही तरह है।
शाहरुख खान की फिल्म जवान का निर्देशन तमिल के मशहूर निर्देशक एटली कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए एटली बॉलीवुड में भी अपना डेब्यू करने वाले हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग जारी है और इसे अगले साल जून तक रिलीज करने की तैयारी है। लेकिन अब लगता है कि रिलीज से पहले ही शाहरुख खान की यह फिल्म विवादों में घिरती नजर आ रही है। पेरारासू के प्रोड्यूसर ने निर्देशक एटली के खिलाफ कहानी कॉपी करने का आरोप लगाते हुए प्रोड्यूसर काउंसिल्स में शिकायत की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तमिल काउंसिल मनिकम की शिकायत की जांच सात नवंबर के बाद करेंगे।
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब निर्देशक एटली पर फिल्म की कहानी कॉपी करने का आरोप लगा है। इससे पहले उनकी डेब्यू फिल्म राजा रानी को मणिरत्नम की मौना रागम से मिलता जुलता बताया गया था। वहीं उनकी दूसरी फिल्म थेरी को भी चिथरियान जैसा बताया गया था। इसके अलावा उनकी मर्सल पर भी आरोप लगे थे कि वह कमल हासन की फिल्म अबूर्वा सगोथरारगल से काफी मिलती जुलती थी। हालांकि, इन आरोपों को कभी साबित नहीं किया जा सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।