Bollywood: बड़े पर्दे पर फिर दिखेगी शाहरुख खान-काजोल की जोड़ी, इस फिल्म में साथ करेंगे काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपोर्ट के मुताबिक अभी यह तय नहीं हो सका है कि फिल्म में दोनों का कोई स्पेशल गाना होगा या फिर सीन। हाल ही में करण ने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ फिल्म की रिलीज डेट बताई थी। करण ने बताया था कि यह फिल्म अगले साल 10 फरवरी को रिलीज होगी।
साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म दिलवाले में काजोल और शाहरुख की जोड़ी आखिरी बार नजर आई थी। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। कमजोर कहानी की वजह से यह फिल्म लोगों को पसंद नहीं आई थी। फिल्म में वरुण धवन, कृति सेनन ने भी काम किया था। फिल्म का मुकाबला संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी से था। इस जंग में संजय ने शाहरुख की फिल्म को मात दे दी थी। रणवीर स्टारर बाजीराव मस्तानी ने बॉक्स ऑफिस पर180 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।
यह दूसरा मौका है जब रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों ने सुपरहिट फिल्म गली ब्वॉय में साथ काम किया था। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था।