फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के मशहूर कॉमेडियन से क्यों मिले शाहरुख खान, तस्वीर शेयर कर बताई वजह

Sat, 18 May 2019 01:10 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sat, 18 May 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan met David LetterMan in New York
शाहरुख खान - फोटो : Twitter

हाल ही में शाहरुख खान एक अमेरिकी शो के लिए देर रात न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए थे। इस शो को मशहूर अमेरिकी कॉमेडियन डेविड लेटरमैन होस्ट करेंगे। यहां, शाहरुख खान ने न्यूयॉर्क पहुंचकर अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह लेटरमैन संग खड़े दिखाई दे रहे हैं। 

shahrukh khan met David LetterMan in New York
शाहरुख खान - फोटो : Amar Ujala

शो की बात करें तो इसमें दिल से की गई बातचीत देखने को मिलेगी, जिसके लिए लेटरमैन पहले से ही काफी चर्चित हैं और साथ ही शो में इन-द-फील्ड सेगमेंट भी खेला जाएगा जहां शाहरुख अपनी क्यूरोसिटी और ह्यूमर दिखाते हुए नजर आएंगे। बता दें कि इस बात की जानकारी अभिनेता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर दी है।

shahrukh khan met David LetterMan in New York
शाहरुख खान - फोटो : Amar Ujala

शाहरुख ने कैप्शन में लिखा कि "मैं डेविड लेटरमैन के लेट-नाइट टॉक शो को कई वर्षों से देखता आ रहा हूं और मैं उनके इंटरव्यू लेने के अंदाज पर फिदा हूं, मैं उनके साथ अपनी कहानी शेयर करने के लिए रोमांचित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं, साथ ही नेटफ्लिक्स पर इसका प्रसारण इसे और भी खास बना देता है क्योंकि मैं अलग-अलग टीम के साथ काम कर रहा हूं ।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan met David LetterMan in New York
Shahrukh Khan - फोटो : social media

शाहरुख ने लेटरमैन के काम करने के तरीके की जमकर तारीफ की है। बता दें कि डेविड लेटरमैन एक अमेरिकी टेलीविजन होस्ट, कॉमेडियन, लेखक और निर्माता भी हैं। इन्होंने अपने करियर में 33 वर्षों तक लेट नाइट टेलीविजन टॉक शो की मेजबानी की है। डेविड द्वारा होस्ट किए गए शो के पहले सीजन में उन्हें बराक ओबामा, जॉर्ज क्लूनी, मलाला यूसुफजई और जेरी सीनफेल्ड जैसे चर्चित नामों के इंटरव्यू के बाद, अब शाहरुख खान भी इस लिस्ट में बतौर गेस्ट शामिल हुए है।

विज्ञापन
shahrukh khan met David LetterMan in New York
Shahrukh Khan, Anushka Sharma - फोटो : social media

वहीं, शाहरुख ने फिल्म जीरो के असफल होने से काम से दूरी बनाई हुई है। इधर अभिनेता को अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक ऑफर हुई थी जिसे उन्होंने करने से इनकार कर दिया था। इसका कारण फिल्म जीरो का फ्लॉप होना बताया जा रहा है। वहीं, फिल्म डॉन 3 के लिए भी शाहरुख अभी तैयार नहीं दिख रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed