फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan: अब जापान में धमाल मचाएगी 'पठान', जानें कब रिलीज होगी शाहरुख खान की फिल्म?

Wed, 05 Jul 2023 07:09 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 05 Jul 2023 07:09 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Pathaan to release in Japan on This Date Details Inside
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की पठान एक बार फिर सुर्खियों में है। दुनियाभर में 1000 करोड़ से अधिक की कमाई कर धमाल मचाने वाली पठान अब जापान के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म को एक सितंबर को रिलीज करने की तैयारी चल रही है। हाल ही में फिल्म के जपानी पोस्टर का अनावरण किया गया। 


72 Hoorain: नहीं थम रहीं '72 हूरें' की मुश्किलें, सामाजिक कार्यकर्ता सैय्यद अरिफाली ने दर्ज कराई शिकायत

Shahrukh Khan Pathaan to release in Japan on This Date Details Inside
पठान - फोटो : social media

जापानी वेबसाइट सिनेमा कैफे ने खबर का खुलासा करते हुए कहा, “यह निर्णय लिया गया है कि इतिहास की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म और 2023 में नंबर एक भारतीय बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर पठान शुक्रवार, एक सितंबर को रिलीज होगी।” बता दें कि पठान भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 543.05 करोड़ का कारोबार किया था। 

Shahrukh Khan Pathaan to release in Japan on This Date Details Inside
पठान - फोटो : social media

इसके बाद फिल्म को प्राइम वीडियो पर भी लॉन्च किया गया था जहां दर्शकों ने फिल्म को जमकर स्ट्रीम किया था। फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, आशुतोष राणा, डिंपल कपाड़िया अहम भूमिकाओं में थीं। फिल्म में सलमान खान का भी कैमियो था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan Pathaan to release in Japan on This Date Details Inside
टाइगर वर्सेज पठान - फोटो : सोशल मीडिया

पठान यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। इससे पहले इसके तहत एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है और वॉर जैसी फिल्में बन चुकी है। गौरतलब है कि जल्द ही इस यूनिवर्स की नई फिल्म टाइगर 3 रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान खान एक बार फिर एक्शन मोड में दिखने वाले हैं।

विज्ञापन
Shahrukh Khan Pathaan to release in Japan on This Date Details Inside
शाहरुख खान- राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो पठान के बाद शाहरुख जल्द ही जवान के साथ पर्दे पर लौट रहे हैं। फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा और विजय सेतुपति भी हैं। सात सितंबर को यह फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इसके अलावा किंग खान राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में भी दिखेंगे। जानकारी के मुताबिक मेकर्स ने इस फिल्म को दिसंबर महीने में रिलीज करने की योजना बनाई है।
Manoj Bajpayee: किसका रोल देखकर मनोज बाजपेयी को हुई जलन? अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed