फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathan 2: शाहरुख खान की 'पठान' का बनेगा सीक्वल! यहां जानें फिल्म से जुड़ी सारी जानकारी

Sat, 08 Oct 2022 01:45 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 08 Oct 2022 01:45 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Pathan set for ready sequel before the release of the first film know all the details here
पठान - फोटो : फिल्म पोस्टर

शाहरुख खान स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' के रिलीज होने में अभी काफी समय बाकी है। मेकर्स अब तक शाहरुख और दीपिका पादुकोण के अलावा अभिनेता जॉन अब्राहम का लुक भी रिवील कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान इस फिल्म में एक स्पाई का किरदार अदा करने वाले हैं, जबकि जॉन अब्राहम निगेटिव रोल में दिखेंगे। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है लेकिन इसकी रिलीज से पहले ही इसके सीक्वल की जानकारी भी सामने आ रही है।

Adipurush: सैफ के बचाव में उतरे ओम राउत, बोले- रावण के रूप से आज के राक्षस को दिखाने की कोशिश

 

Shahrukh Khan Pathan set for ready sequel before the release of the first film know all the details here
पठान फिल्म में शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

'पठान 2' को लेकर आई ये जानकारी
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने अभी से यह तय कर लिया है कि 'पठान' का सीक्वल भी बनाया जाएगा। फिलहाल अभी तक पहली फिल्म के बारे में ही शाहरुख, दीपिका और जॉन अब्राहम के किरदारों की जानकारी सामने आई है लेकिन बताया जा रहा है कि इस फिल्म के अगले भाग में कई और नए किरदार भी जोड़े जाएंगे।

KRK: 'नवाब बॉलीवुड को जागीर और आउटसाइडर्स को...’, जानें क्यों सैफ अली खान पर फूटा केआरके का गुस्सा

Shahrukh Khan Pathan set for ready sequel before the release of the first film know all the details here
पठान फिल्म - फोटो : insta

स्क्रिप्ट का काम शुरू!
मनोरंजन  जगत से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पठान फिल्म के सीक्वल पर काम भी शुरू चुका है। जानकारी के मुताबिक, फिल्म की टीम ने 'पठान 2' के लेखन पर काम भी शुरू कर दिया है। शाहरुख खान लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले वह साल 2018 में फिल्म जीरो में नजर आए थे। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में किस हद तक कामयाब होते हैं।
 

Adipurush: अक्षय की राम सेतु पर आया आदिपुरुष के निर्देशक का बयान, बोले- भगवान राम का भक्त होने के नाते मैं...

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan Pathan set for ready sequel before the release of the first film know all the details here
पठान फिल्म में शाहरुख खान - फोटो : insta

इस दिन रिलीज होगी पठान
बात करें फिल्म 'पठान' की तो यशराज फिल्म्स की यह फिल्म 23 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी है। यह फिल्म न सिर्फ हिंदी बल्कि तमिल और तेलुगु में भी रिलीज की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed