फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी की पहली रात को लेकर शाहरुख को आज भी दुख, गौरी पर भी कई बड़े खुलासे

Mon, 15 Apr 2019 05:54 PM IST
विजय जैन अमर उजाला, मनोरंजन ब्यूरो
अमर उजाला, मनोरंजन ब्यूरो Published by: विजय जैन Updated Mon, 15 Apr 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan revealed his first marriage life and life struggle
Shahrukh Khan Gauri Khan - फोटो : file photo
बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान फिल्मों में अपने जबरदस्त रोमांस के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने डीएनए को एक इंटरव्यू में अपनी लाइफ की ऐसी बातें जो बताई हैं जो अभी तक अनकही थीं। इस बार शाहरुख ने अपनी जिंदगी की डार्क साइड के बारे में बात की है। शाहरुख खान यूं ही बुलंदियों पर नहीं पहुंचे। इससे पहले उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा। शाहरुख खान की जिंदगी में उनकी पत्नी और बहन ढाल बनकर खड़ी रहीं।
shahrukh khan revealed his first marriage life and life struggle
Gauri Khan,Shahrukh Khan
शाहरुख ने बताया, 'जिस दिन हमारी शादी हुई थी उसी दिन हम मुंबई आ गए थे। हम दोनों अपने शहर को छोड़कर एक नई जगह आ गए। शादी की रात हमने फिल्म के सेट पर बिताई।' इतनी परेशानी के बावजूद गौरी ने कभी कुछ नहीं कहा। शाहरुख ने कहा, 'मैं गौरी से ऐसी बातें करता था जो मुझे खुद नहीं समझ आती थी। लेकिन गौरी ने हमेशा मेरा साथ दिया।' शाहरुख ने आगे कहा, '2 -3 साल हमें इस माहौल को समझने में लगे। 
shahrukh khan revealed his first marriage life and life struggle
Shahrukh Khan Gauri Khan - फोटो : instagram
शाहरुख के मुताबिक, हम खुशहाल जिंदगी चाहते थे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं स्टार बनूंगा। मुझे स्टारडम का कोई अंदाजा नहीं था।' गौरी ने शाहरुख के सामने कभी कोई शर्त नहीं रखी। शाहरुख गौर से कहते थे, 'मैं फिल्में करूंगा और फिर देखते हैं कि मैं कहां तक पहुंचता हूं। मुझे हिट और फ्लॉप का कोई अंदाजा नहीं था। मैंने काम किया और सबसे पहले घर लिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan revealed his first marriage life and life struggle
Shahrukh Khan Gauri Khan - फोटो : amar ujala
शाहरुख की जिंदगी में कभी अच्छा, कभी बुरा और कभी डरावना समय भी आया। शाहरुख ने बताया, 'आर्यन से पहले गौरी के कुछ मिसकैरेज हुए थे लेकिन फिर आर्यन आया। कुछ दिन काफी कठिन थे। सुहाना के आने पर काफी एक्साइटमेंट थी।' कई सालों बाद गौरी और शाहरुख को लगा कि उनकी जिंदगी में तीसरे बच्चे की जगह है और तब अबराम आया। 
 
विज्ञापन
shahrukh khan revealed his first marriage life and life struggle
शाहरुख खान
शाहरुख ने बताया, 'डीडीएलजे जब हमने देखी थी उस दिन गौरी का जन्मदिन था। हमने मन्नत में शानदार पार्टी की थी।' शाहरुख ने कहा, 'पार्टी के दिन घर में बिजली नहीं थी, क्योंकि हम पूरी तरह से घर में शिफ्ट नहीं हुए थे। आदि और करण ने घर में कैंडल लगाए थे। वो भी बहुत प्यारा लम्हा था। ये अच्छी यादें थीं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed