फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan: शाहरुख खान ने हिरानी को दिखाए 'जवान' के कुछ सीन, जानें कैसी थी 'डंकी' के डायरेक्टर की प्रतिक्रिया

Sun, 03 Sep 2023 06:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 03 Sep 2023 06:20 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Reveals he Sent Some Jawan Scenes to Dunki Director Rajkumar hirani he loved it
शाहरुख खान- राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया

बड़े पर्दे पर पठान की भारी सफलता और ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन के बाद शाहरुख खान अब एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए तैयार हैं। उनकी आने वाली फिल्म जवान को लेकर हर तरफ चर्चा चल रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। एडवांस बुकिंग में भी यह फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड कायम कर रही  है, जिससे माना जा रहा है कि यह फिल्म बंपर ओपिनिंग लेने वाली है।


#AskSRK: बेटे अबराम को भाया जवान का गाना 'चलेया', आस्क एसआरके सेशन में किंग खान ने किया दिलचस्प खुलासा

Shahrukh Khan Reveals he Sent Some Jawan Scenes to Dunki Director Rajkumar hirani he loved it
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की रिलीज डेट काफी करीब आ चुकी  है। ऐसे में फिल्म के लीड एक्टर शाहरुख खास अंदाज में जवान को प्रमोट कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को फैंस के साथ  उन्होंने आस्क एसआरके सेशन रखा। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स के कई सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। इस बातचीत में शाहरुख ने यह भी खुलासा कर दिया कि उन्होंने राजकुमार हिरानी को फिल्म के कुछ सीन भी दिखाए हैं। 

Shahrukh Khan Reveals he Sent Some Jawan Scenes to Dunki Director Rajkumar hirani he loved it
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, चैट सेशन के दौरान जब एक प्रशंसक ने शाहरुख से पूछा कि राजकुमार हिरानी का फिल्म के ट्रेलर पर कैसा रिएक्शन था। इसका जवाब देते हुए किंग खान ने कहा, राजू सर को यह बहुत पसंद आया। वह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने मुझे संदेश भेजा और मैंने उन्हें फिल्म के कुछ हिस्से भी दिखाए। उन्हें ये सीन काफी पसंद आए। वह बहुत सपोर्टिव रहे हैं।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan Reveals he Sent Some Jawan Scenes to Dunki Director Rajkumar hirani he loved it
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

जवान की बात करें तो शाहरुख के अलावा फिल्म में नयनतारा, रिद्धि डोगरा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर और दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। इस पैन इंडिया फिल्म के निर्देशक एटली हैं। सात सितंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 

विज्ञापन
Shahrukh Khan Reveals he Sent Some Jawan Scenes to Dunki Director Rajkumar hirani he loved it
शाहरुख खान- राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म के बाद शाहरुख जल्द ही डंकी में दिखने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। यह पहला मौका है जब दोनों दिग्गज एक साथ किसी पर प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को इसी साल दिसंबर के महीने में रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
Jaane Jaan: करीना कपूर के बाद 'जाने जान' से जयदीप अहलावत का फर्स्ट लुक जारी, रहस्यमयी किरदार में नजर आए एक्टर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed