{"_id":"615552098ebc3ed0125295dd","slug":"shahrukh-khan-said-i-did-not-go-to-bed-with-her-when-asked-about-his-affair-with-co-star-kajol","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्लैशबैक: जब काजोल संग अफेयर की खबरों पर शाहरुख ने दिया था जवाब, कहा था- मैं रात में उनके बेड पर...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फ्लैशबैक: जब काजोल संग अफेयर की खबरों पर शाहरुख ने दिया था जवाब, कहा था- मैं रात में उनके बेड पर...
बॉलीवुड में कुछ ऑनस्क्रीन जोड़ियां ऐसी रही हैं जिनकी केमेस्ट्री ने दर्शकों के दिलों पर राज किया है। उन्हें साथ देखकर फैंस ये अंदाजा लगा लेते हैं कि असल जिंदगी में भी उनके बीच प्यार का रिश्ता होगा शायद इसलिए ही कैमरे पर उनकी जोड़ी कमाल लगती है। इसमें बॉलीवुड के किंग खान और चुलबुली अभिनेत्री काजोल का नाम शामिल है। शाहरुख और काजोल ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों की जोड़ी हमेशा से सुपरहिट रही है।
काजोल संग अफेयर की खबरों पर शाहरुख ने दिया था जवाब
'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'दिलवाले', 'बाजीगर', 'करण अर्जुन' और 'माइ नेम इज खान' जैसी फिल्मों से शाहरुख और काजोल ने तहलका मचा दिया था। उस दौरान ऐसी खबरें भी सामने आती थी कि दोनों का अफेयर चल रहा है। इसे लेकर कई बार शाहरुख और काजोल दोनो से ही सवाल किया गया जिसका जवाब किंग खान ने अपने अंदाज में दिया था।
2 of 5
शाहरुख, काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
एक पुराने इंटरव्यू में शाहरुख ने बताया था कि कैसे मैगजीन्स कुछ तस्वीरों को बढ़ाचढ़ा कर दिखाती हैं। साथ ही को-स्टार्स के साथ उन्हें लिंक अप कर देती हैं। जब शाहरुख से पूछा गया था कि उनका नाम काजोल से जुड़ता है तो इस पर उन्होंने कहा था कि, 'सच में? वो बच्ची है, आंटी तनुजा की बेटी है, एक छोटी बहन की तरह। यहां तक की गौरी भी पसंद करती है उन्हें'।
3 of 5
शाहरुख खान और काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही शाहरुख ने कहा था कि, 'मैं काम तो जूही, माधुरी, मनीषा शिल्पा, सोनाली, नगमा, उर्मिला सभी के साथ करता हूं लेकिन किसी के साथ मैं रात में उनके घर नहीं जाता। मैं काजोल के साथ भी उनके घर नहीं गया'। अपने को-स्टार्स को लेकर बात करते हिए शाहरुख ने कहा था कि वो गे नहीं है लेकिन ये बात सही है कि वो लड़कियों को देखते ही उन पर फिदा नहीं हो जाते हैं। कोई खूबसूरत चेहरा तुरंत उनका मन नहीं मोह लेता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान, काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख ने आगे कहा था कि, 'अगर उनका कभी अफेयर हुआ ना तो वो इतने स्मार्ट हैं कि किसी को पता भी नहीं चलने देंगे। अगर ऐसा होता है तो....अगर मेरा किसी से अफेयर होता है तो मैं इतना अच्छा अभिनेता हूं कि किसी को पता ही नहीं चलने दूंगा। अब ये सब बातें बंद होनी चाहिए। इन्हीं सब बातों की वजह से मैंने जूही के साथ काम करना बंद कर दिया'।
विज्ञापन
5 of 5
काजोल, शाहरुख
- फोटो : सोशल मीडिया
किंग खान ने आगे कहा था कि, 'अगर ऐसे ही अफवाहें उड़ती रहीं तो मैं काजोल के साथ भी काम करना बंद कर दूंगा और ये शर्मनाक बात होगी क्योंकि वो एक शानदार अदाकारा है। अगर मेरा रविवार खराब होता है तो हो जाए लेकिन अगर किसी पत्रकार ने फिर हमारे अफेयर के बारे में बात की तो मैं उसे छत पर ले जाकर नीचे ढकेल दूंगा, बाजीगर स्टाइल में'। बता दें कि अफेयर की खबरों पर काजोल ने भी ऐसी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था, 'मैं शाहरुख की एकलौती ऐसी दोस्त हूं जो उनके गाल खींच सकती हूं'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।