शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जीरो की प्रमोशन में व्यस्त नजर आ रहे हैं। हाल ही में वह दुबई गए थे जहां उनके फैन्स ने उनका अभिवादन किया। गौरतलब है कि शाहरुख खान ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी लाडली बेटी सुहाना खान के साथ नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में...
सुहाना खान ने सिखाए शाहरुख को 'जीरो' के इस गाने के लिरिक्स, किंग खान ने शेयर किया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान इन दिनों फिल्म जीरो को लेकर बहुत ही गंभीर हैं क्योंकि पिछली कुछ फिल्मों ने उनके स्टारडम पर बहुत बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। ऐसे में एक वीडियो सामने आई है जिसमें उन्होंने बताया है कि फिल्म जीरो के गाने मेरे नाम तू के बोल को उनकी बेटी ने उन्हें सिखाए हैं। यह वीडियो फिल्म जीरो के सेट की है जहां सुहाना भी मौजूद थीं।
Of all the things I have done for Mere Naam Tu...this is the sweetest. My daughter teaching me to get the lyrics right on the sets. Hope after she sees the song she approves... pic.twitter.com/qfQ2hhEF9F
वीडियो में बाप-बेटी गाने की रिहर्सल करते दिख रहे हैं। शाहरुख खान ने लिखा ' आखिर मैंने गाना मेरे नाम तू कर ही लिया, यह बहुत प्यारा है कि मेरी बेटी सुहाना ने गाने के बोल को मुझे सिखाए हैं, आशा करता हूं उसे यह पसंद आए।'
Ek hi gaane mein main ghutnon par bhi gaya hoon aur hawa mein bhi udaa hoon.
One of the most beautiful experiences from the shoot.
Watch the making of Mere Naam Tu here - https://t.co/pMhC7dnVqc#2WeeksToZero@anushkasharma @aanandlrai @AjayAtulOnline
इससे पहले जीरो का नया गाना (इश्कबाजी) भी रिलीज हुआ था। खास बात यह है कि इस गाने में शाहरुख खान और सलमान खान एक साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। इससे भी दिलचस्प बात तो यह है कि गाने के आखिर में किंग खान सलमान की गोद में चढ़कर झूमने लगते हैं।
माना जा रहा है कि फैन्स को यह गाना खूब पसंद आ रहा हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गाना रिलीज होने के कुछ घंटों में ही लाखों व्यूज मिल गए हैं। फिल्म जीरो 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।