फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड का ऐसा नाम, हीरो बनकर फेल, विलेन बना तो सुपरहिट अब रोमांस किंग

Thu, 02 Nov 2017 08:27 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Thu, 02 Nov 2017 08:27 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan started his film career with negative roll in film baazigar
दिल्ली की गलियों में अपना बचपन गुजारने वाले शाहरुख खान हमेशा रंगीन मिजाज वाले रहे हैं। कॉलेज की बदमाशियों से लेकर मुंबई के जुहू बीच पर सरेआम अपने प्यार, गौरी का हाथ मांगने की कहानी लाजवाब रही हैं।


इस हीरो ने हिंदी सिनेमा के परदे पर अपना अलग ही साम्राज्य कायम किया है। शाहरुख ने छोटे परदे पर फौजी बन कर अपनी एक्टिंग की चाहत को एक रूप दिया था पर ये उनकी मंजिल नहीं थी। उनका लक्ष्य तो कुछ और ही था...
Shahrukh Khan started his film career with negative roll in film baazigar
shahrukh khan
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने शाहरुख खान नाम के 25 साल के दुबले पतले लड़के की आखों में कुछ और ही देखा था। 1990 में उन्होंने अपनी फिल्म 'दिल आशना है' में शाहरुख को पहला ऑफर दिया लेकिन 25 जून 1992 को 'दीवाना' फिल्म से शाहरुख खान को बॉलीवुड में सही रूप में इंट्रोडक्शन मिला।
 
Shahrukh Khan started his film career with negative roll in film baazigar
दिव्या भारती की खूबसूरती और ऋषि कपूर के स्टारडम के बावजूद 'दीवाना' में शाहरुख की दीवानगी ने सबका दिल जीत लिया। हलांकि इसके बाद शाहरुख को 'राजू बन गया जैंटिलमैंन' और 'माया मेमसाहब' जैसी फिल्में भी मिली लेकिन उनकी असली कहानी 'बाजीगर' से शुरू हुई।

ये ऐसा समय था जब हीरो के सपने सजा कर करियर की शुरुआत करने वाला कोई भी, विलेन बनने से डरता था लेकिन शाहरुख ने इस चुनौती को ना सिर्फ कबूल किया बल्कि इसके लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan started his film career with negative roll in film baazigar
टैलेंट, लुक्स और सही रणनीति नहीं होती तो शाहरुख खान का बॉलीवुड में कोई अस्तित्व ही नहीं होता। इसका सबूत 90 के दशक में आईं 'डर', 'अंजाम', 'करन अर्जुन', 'यस बॉस' और 'परदेस' जैसी फिल्मों से मिलता है।

लेकिन परदे पर खून खराबा करने या हंसाने-रुलाने के लिए तो शाहरुख बने ही नहीं हुए थे। रोमांस उनके नस नस में बसा था और उस दौर में बॉलीवुड को भी एक फ्रेश 'दिलवाला' चाहिए था।
विज्ञापन
Shahrukh Khan started his film career with negative roll in film baazigar
1995 में यशराज की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' आई और इस फिल्म के साथ ही किंग खान का बॉलीवुड में पुनर्जन्म हुआ। केवल 4 करोड़ की इस फिल्म पर शाहरुख का प्यार भरा अंदाज ऐसा हावी हुआ कि बॉक्स ऑफिस पर करीब 125 करोड़ रुपये की बरसात हो गई।

कहा जाता है कि 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' के बाद तो पूरे देश में रोमांस की एक नई लहर दौड़ गई थी। जिसे कभी प्यार नहीं हुआ था, वो भी आशिक बन बैठा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed