फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के ये 5 'अनमैच' कपल, जिन्होंने धर्म की दीवारों को हटाकर रचाई शादी

Sun, 14 Apr 2019 06:20 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 14 Apr 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan to Kareena Kapoor Bollywood 5 celebrities who married inter religion
Shahrukh, Said and Ritesh wedding pics - फोटो : file photo

बॉलीवुड में कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्हेें प्यार के लिए पापड़ बेलने पड़े। किसी ने शादी के लिए अपना धर्म बदला तो किसी को पेरेंट्स को मनाने में कई साल लग गए। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर सैफ अली खान तक का नाम शामिल है। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में बताते हैं जिनके धर्म एक दूसरे से अलग थे फिर वह लोग आज खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। 

Shahrukh Khan to Kareena Kapoor Bollywood 5 celebrities who married inter religion
Shahrukh Khan Gauri Khan - फोटो : file photo

शाहरुख खान और गौरी छिब्बा
अगर बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल का खिताब किसी को दिया जाना तो इस खिताब के लिए शाहरुख खान और गौरी खान से बेहतर कोई दूसरा नाम नहीं हो सकता। दोनों का धर्म अलग था। शाहरुख मुस्लिम और गौरी हिंदू ब्राह्मण परिवार से थीं। शाहरुख और गौरी तो अपने प्यार को शादी में बदलने के लिए तैयार थे मगर दोनों के धर्म अलग होने की वजह से इनके घरवालों को कड़ी आपत्ति थी। शाहरुख ने गौरी के परिवार वालों को मनाने के लिए खूब पापड़ बेले और उन्हें मनाने में आखिरकार कामयाब हो गए। 26 अगस्त 1991 को शाहरुख और गौरी ने कोर्ट में शादी कर ली। बाद में इन दोनों का निकाह भी हुआ जिसमें गौरी का नाम आयशा रखा गया। इसके बाद 25 अक्टूबर 1991 को हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक दोनों की शादी हुई।

Shahrukh Khan to Kareena Kapoor Bollywood 5 celebrities who married inter religion
aamir khan and kiran rao - फोटो : file photo

आमिर खान और किरण राव
आमिर खान और किरण राव का धर्म भी अलग था। किरण राव से मुलाकात पर एक इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया था कि 'फिल्म लगान के दौरान किरण बस मेरी टीम की सदस्य थीं। तब वो असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। रीना से तलाक के बाद किरण से मिला, वो उस वक्त मेरी अच्छी दोस्त भी नहीं थीं, तलाक के बाद मैं ट्रॉमा से गुजर रहा था। इसी बीच एक दिन किरण का फोन आया।' किरण से करीब मैंने आधे घंटे बात की। उससे बात करके मुझे अच्छा लग रहा था। उस कॉल के बाद हमने एक दूसरे को डेट करने का फैसला किया। लंबे समय की दोस्ती के बाद मुझे ऐसा लगने लगा कि उसके बिना मेरी कोई जिंदगी नहीं है। बस फिर क्या था हमने अपने रिश्ते को एक नया नाम दिया और फिर साल 2005 में हमने शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan to Kareena Kapoor Bollywood 5 celebrities who married inter religion
Kareena and Saif - फोटो : file photo

सैफ अली खान और करीना कपूर
करीना कपूर और सैफ अली खान भी अलग धर्म से ताल्लुक रखते थे। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। करीना से पहले सैफ ने 1991 में अपने से 12 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी की थी । दोनों अपने घरवालों के रिएक्शन से डरे हुए थे इसलिए दोनों ने छिपकर शादी कर ली थी । 13 साल तक एक-दूसरे का साथ निभाने के बाद अमृता और सैफ 2004 में अलग हो गए। सैफ और अमृता के सारा और इब्राहिम नाम के दो बच्चे हैं। वहीं करीना और सैफ का एक बेटा है जिसका नाम तैमूर है। 

विज्ञापन
Shahrukh Khan to Kareena Kapoor Bollywood 5 celebrities who married inter religion
Ritesh and Genelia - फोटो : file photo

जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख
रितेश और जेनिलिया पहली बार 2002 में अपनी पहली फिल्म तुझे मेरी कसम की शूटिंग के लिए मिले थे। हैदराबाद में शूटिंग खत्म होने के बाद जब रितेश घर लौट आए तो उन्हें जेनिलिया की कमी खलने लगी। वे उन्हें मिस करने लगे।  उधर जेनिलिया भी रितेश की तरफ पूरी तरह आकर्षित हो चुकी थीं। आखिरकार 3 फरवरी 2012 में इन दोनों ने शादी कर ली। शादी से पहले ये एक दूसरे को 10 साल तक डेट किया।जेनेलिया क्रिश्चियन थी जबकि रितेश महाराष्ट्रियन। दोनों ने चर्च और महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज से शादी की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed