सब्सक्राइब करें

शादी के 11 महीने बाद सोनम ने बताए 'वेडिंग लाइफ' के फायदे, लड़कियों को दी ये सलाह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 14 Apr 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
After 11 months of wedding Sonam Kapoor says do not Compromise with anything
anand ahuja and sonam kapoor - फोटो : file photo

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपनी शादीशुदा जिंदगी एन्जॉय कर रही हैं। आए दिन वह सोशल मीडिया पर पति आनंद आहूजा के साथ तस्वीरें भी शेयर करती हैं। हाल ही में सोनम एक ऑर्गनाइजेशन के 35वें वार्षिक सत्र में शिरकत करने पहुंचीं। इस इवेंट में सोनम कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री के अलावा आनंद आहूजा के बारे में बात की। 

Trending Videos
After 11 months of wedding Sonam Kapoor says do not Compromise with anything
anand ahuja and sonam kapoor - फोटो : file photo

इस इवेंट का नाम फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन था जिसके 35वें वार्षिक सत्र में सोनम कपूर गई थी। इस इवेंट के दौरान सोनम ने कहा- 'अब तक मुझे बॉलीवुड में बराबरी का दर्जा नहीं मिला। मुझे यह बताया जाता है कि मैं महिला हूं। मैं कहना चाहती हूं कि आप भले ही महिला हो लेकिन किसी भी चीज से समझौता नहीं करना चाहिए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
After 11 months of wedding Sonam Kapoor says do not Compromise with anything
sonam kapoor and anand ahuja - फोटो : file photo

सोनम ने आगे कहा- 'मैं जब से आनंद आहूजा से शादी की तब से मुझे उनका सपोर्ट मिला है। वह मेरे जीवन में चीयरलीडर का काम करते हैं। शादी के बाद उन्होंने अपने नाम के साथ मेरा नाम जोड़ा।' सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी बीते साल सिख रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के नाम आनंद ने अपने नाम के आगे सोनम का नाम जोड़ दिया था।

After 11 months of wedding Sonam Kapoor says do not Compromise with anything
sonam kapoor and anand ahuja - फोटो : file photo

शादी के बाद सोनम कपूर अब तक तीन फिल्में कर चुकी हैं। जिसमें 'संजू', 'वीरे दी वेडिंग' और 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' शामिल है। एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा फिल्म में सोनम ने पहली बार पिता अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर की थी। यह फिल्म 1 फरवरी को रिलीज हुई थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। सोनम ने और आनंद की बीते दिनों एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें दोनों एयरपोर्ट पर बैठे नजर आ रहे थे। 

विज्ञापन
After 11 months of wedding Sonam Kapoor says do not Compromise with anything
sonam kapoor, ms dhoni - फोटो : social media

दोनों एक साथ बेहद खुश नजर आ रहे थे। सोनम-आनंद की ये तस्वीर देखकर फैंस को क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की एक पुरानी तस्वीर की याद आ गई। कुछ समय पहले धोनी ने भी अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो पत्नी साक्षी के साथ फ्लोर पर लेटे हुए नजर आए थे। सोनम ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म द जोया फैक्टर की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में सोनम का नाम जोया सिंह सोलंकी है। फिल्म में दलकीर सलमान भी अहम रोल में हैं। वहीं फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed