फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैफ अली खान-अक्षय कुमार के बाद अब शाहरुख करेंगे डिजिटल डेब्यू, ये हो रही तैयारी

Sat, 16 Mar 2019 06:02 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sat, 16 Mar 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan will be seen in web series after akshay kumar
शाहरुख खान - फोटो : instagram

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अब दर्शक ज्यादा उमड़ रहे हैं। यही कारण है कि बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकार अपने फैन्स से जुड़ने के लिए यहां आने में भी नहीं कतरा रहे हैं। खबर है कि सैफ अली खान और अक्षय कुमार के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान भी वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। इससे पहले ऋतिक रोशन के भी इस प्लेटफॉर्म पर उतरने की बात की जा रही थी।

shahrukh khan will be seen in web series after akshay kumar
Gauri Khan,Shahrukh Khan - फोटो : file

स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक, शाहरुख अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। वह एक थ्रिलर वेब सीरीज में नजर आ सकते हैं। यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। वेबसाइट के मुताबिक, किंग खान ने इस वेब सीरीज की कहानी जानते ही हामी भर दी है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि सीरीज को शाहरुख की कंपनी रेड चिली एंटरटेनमेंट बैनर तले प्रोड्यूस किया जाएगा। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Glad to get my hands on the latest iPhone! Thank you @apple ... really enjoying the amazing Portrait Lighting. #shotoniPhoneXSMax

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

shahrukh khan will be seen in web series after akshay kumar
shahrukh khan fan - फोटो : अमर उजाला

स्पॉटब्वॉय के अनुसार, अभिनेता के करीबी सूत्रों से पता चला है कि शाहरुख खान ने जिस सीरीज में हाथ डाला है वह एक थ्रिलर है, शाहरुख को इस सीरीज की कहानी इतनी पसंद आई की वह इसे प्रोड्यूस करने के साथ-साथ इसमें अभिनय करने को लेकर भी उत्साहित हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

No reason..no information...nothing to share, just ‘feeling good about life after a bath’ selfie...

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan will be seen in web series after akshay kumar
shahrukh khan - फोटो : twitter

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि “हाल ही में शाहरुख ने इस बात की पुष्टि की थी कि उनकी कंपनी अंतर्राष्ट्रीय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ एक वेब सीरिज कर रही है, जिसपर काम भी चल रहा है। इस वेब सीरीज का नाम ‘बॉर्ड ऑफ ब्लड’ बताया गया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी लीड किरदार निभाते दिखेंगे। यह सीरीज बिलाल सिद्धीकी की बुक पर आधारित है।

विज्ञापन
shahrukh khan will be seen in web series after akshay kumar
akshay Kumar - फोटो : instagram

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता अब डिजिटल प्लेटफॉर्म की तरफ तेजी से रुख कर रहे हैं। सैफ अली खान की वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स दर्शकों को बहुत पंसद आई थी। वहीं, बॉलीवुड के छोटे-छोटे कलाकार भी इन सीरीज के जरिए बड़ा नाम कमा रहे हैं। बता दें कि हाल ही में अक्षय कुमार भी दी एंड वेब सीरीज लांच कर चुके हैं। यह सीरीज स्टंट बेस्ड हैं जिसमें अक्षय के खतरनाक स्टंट देखने को मिलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed