फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेब्यू के समय किंग खान से इतनी छोटी थीं उनकी ये हीरोइनें, किसी की उम्र 4 साल तो किसी की थी 12 साल

Fri, 20 Mar 2020 12:38 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 20 Mar 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Younger Actress Anushka Katrina Deepika Kareena and Priyanka
Shah rukh Khan - फोटो : social media

बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान दो दशक से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। हालांकि हाल ही में तो शाहरुख की कोई फिल्म नहीं आई है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही उनकी कोई फिल्म दर्शकों का दिल जीतने जरूर आएगी। शाहरुख ने अपने दो दशकों के सफर में कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। जिनमें कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिनकी उम्र में शाहरुख खान से कई सालों का फासला था। ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो शाहरुख के डेब्यू के समय में 4 साल, 5 साल या महज 12 साल की थीं।

Shahrukh Khan Younger Actress Anushka Katrina Deepika Kareena and Priyanka
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा
सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के बारे में। अनुष्का शर्मा शाहरुख के साथ ही फिल्मों में डेब्यू किया था। अनुष्का की पहली फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' थी। लेकिन जब शाहरुख ने पहली फिल्म की थी तब अनुष्का की उम्र महज चार (4) साल थी। अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 को हुआ था। और शाहरुख की पहली फिल्म 'दीवाना' 1992 में आई थी।

Shahrukh Khan Younger Actress Anushka Katrina Deepika Kareena and Priyanka
फिल्म जीरो - फोटो : file photo

कटरीना कैफ
शाहरुख और कटरीना ने फिल्म 'जब तक है जान' और 'जीरो' में एक साथ काम किया था। इस फिल्म के दौरान कटरीना की उम्र कुछ भी हो लेकिन जब शाहरुख ने फिल्मों में डेब्यू किया था तब कटरीना की उम्र महज नौ (9) साल थी। कटरीना का जन्म 16 जुलाई 1983 में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan Younger Actress Anushka Katrina Deepika Kareena and Priyanka
don - फोटो : file photo

प्रियंका चोपड़ा
शाहरुख खान ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म 'डॉन' में काम किया है। प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को हुआ था। प्रियंका शाहरुख की पहली फिल्म आने के समय महज 10 साल की थीं। शाहरुख के साथ इस फिल्म में अभिनेत्री दिव्या बारती थीं। ये फिल्म दर्शखों को बेहद पसंद आई थी।

विज्ञापन
Shahrukh Khan Younger Actress Anushka Katrina Deepika Kareena and Priyanka
Om Shanti Om - फोटो : twitter

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने भी फिल्मी दुनिया में कदम शाहरुख के साथ ही रखा था। दीपिका ने फिल्म 'ओम शांति ओम' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। फिल्म में दीपिका ने शांतिप्रिया और सैंडी दोनों का किरदार निभाया था। शाहरुख ने जब फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया था तब दीपिका पादुकोण की उम्र महज छह (6) साल थी। दीपिका का जन्म 5 जनवरी 1986 में हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed