फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेकअप के बाद इन सितारों ने नहीं की साथ में एक भी फिल्म, इनकी प्रेम कहानियों का अंत था बेहद बुरा

Fri, 20 Mar 2020 12:38 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 20 Mar 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bollywood ex-couples who never worked together after their Breakup
Bollywood ex-couples - फोटो : ट्विटर

बॉलीवुड में रिश्ते बनना और बिगड़ना आम बात है। कई सेलेब्स ऐसे हैं, जिन्हें फिल्म के सेट पर एक दूसरे से प्यार हो गया और फिर जल्दी ब्रेकअप भी हुआ। ऐश्वर्या राय और सलमान खान के रिश्ते ने जितनी सुर्खियां बटोरी थीं उससे ज्यादा लाइमलाइट दोनों के रिश्ते में आई दरार और एक-दूसरे के लिए कड़वाहट ने बटोरी थी। सलमान खान-ऐश्वर्या राय और आज के जमाने के एक्स सेलेब्रिटी कपल्स तक ऐसे बहुत से स्टार्स हैं, जो अपने रिश्ते के टूटने के बाद आगे बढ़ गए लेकिन एक दूसरे से साथ ब्रेकअप के बाद कभी काम नहीं किया। इनकी प्रेम कहानी का अंजाम भी बेहद बुरा था।

Bollywood ex-couples who never worked together after their Breakup
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी
एक वक्त ऐसा था जब अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की शादी की खबरें थीं यहां तक कहा गया कि दोनों ने सगाई कर ली है। लेकिन कहा जाता है अक्षय चाहते थे कि उनकी पत्नी फिल्मों में काम न करें लेकिन शिल्पा अपने आपको एक सफल अभिनेत्री के तौर पर देखना चाहती थीं। ऐसे में शिल्पा और अक्षय का ये रिश्ता थम सा गया। जिसके बाद अक्षय ने ट्विंकल और शिल्पा ने राज कुंद्रा से शादी कर ली। इन दोनों के ब्रेकअप के बाद कभी एक दूसरे के साथ काम नहीं किया।

Bollywood ex-couples who never worked together after their Breakup
Aishwarya Rai, salman khan

सलमान खान और ऐश्वर्या राय
90 के दशक में सलमान खान का प्यार ऐश्वर्या राय के साथ परवान चढ़ा था। ऐसा कहा जाता है कि सलमान खान का ओवर पजेसिव व्यवहार और ऐश्वर्या की जिंदगी में ज्यादा दखल देना उनके रिश्ते के टूटने की वजह बनी। ऐसे में ऐश्वर्या ने इस रिश्ते को खत्म कर दिया और बाद में अभिषेक बच्चन से शादी की। हालांकि सलमान खान आज भी सिंगल हैं। ऐश्वर्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये भी कहा कि वह सलमान के साथ कभी काम नहीं करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood ex-couples who never worked together after their Breakup
priyanka shahid
शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा
शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा की नजदीकियां फिल्म 'कमीने' (2009) के सेट पर बढ़ी थीं। हालांकि, कभी दोनों ने इस बात को स्वीकार नहीं किया। लेकिन उस वक्त कई बार उन्हें पब्लिक प्लेसेस और पार्टियों में साथ देखा जाता था। शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के रिलेशनशिप के बारे में जब लोगों को पता चला था तो हर कोई चौंक गया था। इसके बाद दोनों ने कभी साथ में कोई फिल्म नहीं की।
विज्ञापन
Bollywood ex-couples who never worked together after their Breakup
john and bipasha

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु
जॉन और बिपाशा ने एक दूसरे को नौ साल तक डेट किया। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों को भी रास आई। यहां तक कि अवॉर्ड फंक्शन या फिर पार्टी में दोनों एक साथ ही स्पॉट किए जाते थे। ब्रेकअप के बाद दोनों साल 2013 में आई 'रेस 2' फिल्म में थे। दोनों सेट पर हमेशा अलग अलग समय पर आते थे और एक दूसरे से बचने की कोशिश करते थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed