फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: जवानी में एक दूसरे की शक्ल देखना भी पसंद नहीं करते थे ये सितारे, उम्र ढली तो बन गए दोस्त

Mon, 15 Nov 2021 10:58 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 15 Nov 2021 10:58 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh salman to dharmendra jitendra these stars were rivals in young days but later became good friends
शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत की दुनिया बेहद निराली है। यहां पर पल में दोस्ती होती है और पल में दुश्मनी। कभी सालों साल साथ काम करने वाले सितारे अचानक से एक दूसरे से दूर हो जाते हैं तो वहीं एक दूसरे से दूर रहने वाले सितार अच्छे दोस्त बन जाते हैं। इंडस्ट्री में हमेशा से ऐसा माहौल देखने को मिला है। चाहे वह हीरो हो या हीरोइन कभी काम को लेकर दुश्मनी तो कभी किसी एक ही शख्स को पसंद करना जैसी कई बातों को लेकर अक्सर सितारों के बीच तनाव देखने को मिलता है।



ढलती उम्र में अच्छे दोस्त बन गए ये सितारे

हालांकि करियर की ऊंचाई पर उनके बीच जितना खिंचाव देखने को मिला ढलती उम्र में वह एक दूसरे के उतने ही अच्छे दोस्त बन गए। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जिनकी उम्र ढलने के साथ हो गई अच्छी दोस्ती और आज भी वह यारी नजर आती है।

Shahrukh salman to dharmendra jitendra these stars were rivals in young days but later became good friends
राजेश खन्ना अमिताभ बच्चन

राजेश खन्ना-अमिताभ बच्चन

राजेश खन्ना भारत के पहले सुपरस्टार थे और उनके नाम बैक टू बैक 15 हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड है। हालांकि जब इंडस्ट्री में अमिताभ की एंट्री हुई तो उस दौरान राजेश खन्ना की फिल्में फ्लॉप होने लगीं। बताते हैं कि राजेश खन्ना मन ही मन अमिताभ से काफी चिढ़ने लगे थे। हालांकि जीवन के अंतिम समय में राजेश खन्ना ने सारी बातें भुला दीं और अमिताभ संग उनके रिश्ते अच्छे हो गए थे। उनके निधन पर पूरा बच्चन परिवार खन्ना परिवार के साथ था।

Shahrukh salman to dharmendra jitendra these stars were rivals in young days but later became good friends
दिलीप कुमार, देव आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

दिलीप कुमार-देव आनंद

दिलीप कुमार और देव आनंद दोनों ही हिंदी सिनेमा के नायाब सितारे रहे हैं। हुनर से लेकर लुक्स तक हर मामले में दोनों सितारों ने करोड़ों फैंस को अपना दीवाना बनाया। हालांकि बताते हैं कि सुरैया को लेकर दिलीप और देव आनंद में काफी खटास आ गई थी लेकिन सुरैया ना दिलीप की हो पाईं ना देव आनंद की। वहीं कई सालों तक बात ना  करने के बाद उनके रिश्ते अच्छे हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh salman to dharmendra jitendra these stars were rivals in young days but later became good friends
शाहरुख खान और सलमान खान - फोटो : फाइल फोटो

शाहरुख खान-सलमान खान

शाहरुख और सलमान दोनों इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। उनके स्टारडम की हमेशा तुलना की जाती रही है। हालांकि दोनों के बीच कभी दोस्ती तो कभी जबरदस्त तकरार भी देखने को मिला। साल 2008 में हुई एक लड़ाई में सलमान शाहरुख के बीच हाथापाई भी हो गई थी। हालांकि आज दोनों की बॉन्डिंग शानदार है। हाल ही में जब शाहरुख के बेटे आर्यन की गिरफ्तारी हुई तो सलमान सबसे पहले उनके घर पहुंचे थे।

विज्ञापन
Shahrukh salman to dharmendra jitendra these stars were rivals in young days but later became good friends
जीतेंद्र, धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मेंद्र-जीतेंद्र

एक वक्त ऐसा था जब इंडस्ट्री में धर्मेंद्र और जीतेंद्र को धर्मवीर के नाम से जाना जाता था। हालांकि हेमा मालिनी के चलते दोनों के बीच दूरियां आ गई थीं। दोनों ही हेमा मालिनी को पसंद करते थे लेकिन हेमा ने चुना धर्मेंद्र को इसके बाद जीतेंद्र से उनकी दोस्ती टूट गई। कई सालों तक दोनों ने एक दूसरे का मुंह नहीं देखा लेकिन उम्र बढ़ने के साथ उनकी नाराजगी दूर हो गई और आज दोनों के बीच सब ठीक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed