फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shakti Kapoor: 700 फिल्में करने वाले शक्ति कपूर को कैसे मिला ब्रेक, फिरोज खान संग हुए हादसे ने बदली जिंदगी

Sat, 03 Sep 2022 09:25 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 03 Sep 2022 09:25 AM IST
विज्ञापन
Shakti kapoor birthday special facts controversy how feroze khan help for his bollywood debut
शक्ति कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता और खलनायक शक्ति कपूर आज यानी 3 सितंबर को 70 साल के हो गए हैं। शक्ति कपूर ने इंडस्ट्री ने निगेटिव रोल से पहचान बनाई है। उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में विलेन बनकर हीरो से पंगा लिया है लेकिन यह भी सच्चाई है कि शक्ति कपूर फिल्मों में अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए भी मशहूर हैं। वह जितने दमदार अंदाज से सीरियस किरदार निभाते हैं उतना ही मस्तीभरा अंदाज उनका कॉमेडी सीन्स में भी दिखता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शानदार अभिनेता ने इस इंडस्ट्री में कदम कैसे रखा? आइए आपको बताते हैं। 

Shakti kapoor birthday special facts controversy how feroze khan help for his bollywood debut
शक्ति कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा में आते ही बदला नाम
3 सितंबर 1952 को जन्मे शक्ति कपूर का असली नाम कम लोग जानते होंगे। अभिनेता फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले सुनील सिकंदरलाल कपूर के नाम से जाने जाते थे लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में आने के कुछ समय बाद ही उन्होंने अपना नाम बदल लिया और यह फैसला अभिनेता ने संजय दत्त के कहने पर लिया था। दावा किया जाता है कि जब शक्ति कपूर संजय दत्त के साथ फिल्म 'रॉकी' में काम कर रहे थे तभी संजय ने उनसे कहा था कि सुनील सिकंदरलाल कपूर उनकी पर्सनैलिटी से मैच नहीं खाता है। इसके बाद ही उन्होंने अपना नाम बदलने का फैसला किया और शक्ति कपूर बन गए।

Shakti kapoor birthday special facts controversy how feroze khan help for his bollywood debut
शक्ति कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

कैसे मिली पहली फिल्म
शक्ति कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1975 में की थी और दावा किया जाता है कि अब तक उन्होंने 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। लेकिन उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री एक एक्सीडेंट की वजह से मिली। शक्ति कपूर की डेब्यू फिल्म का नाम 'कुर्बानी' है और इस फिल्म में उन्हें फिरोज खान की वजह से रोल मिला था। इस बात का खुलासा खुद शक्ति कपूर ने किया था। शक्ति ने एक शो में बताया था कि जब वह शक्ति नहीं सुनील सिकंदरलाल कपूर थे तब उनकी गाड़ी की टक्कर फिरोज खान की मर्सिडीज से हुई थी, जहां वह पहली बार अभिनेता से मिले और उन्हें अपने एक्टिंग डिप्लोमा के बारे में बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shakti kapoor birthday special facts controversy how feroze khan help for his bollywood debut
शक्ति कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दोस्त ने भी शक्ति कपूर का दिया साथ
इस मुलाकात के बाद फिरोज खान ने बेशक शक्ति कपूर को फिल्म में काम दिलाने का भरोसा दिया था लेकिन इसी बीच अभिनेता के साथ एक और अच्छी चीज हुई और वो यह थी कि शक्ति कपूर का एक दोस्त उन दिनों ही फिरोज खान की फिल्म 'कुर्बानी' में काम कर रहा था और उस दोस्त ने भी शक्ति के बारे में फिरोज खान से बात की। तब जाकर अभिनेता को फिल्म 'कुर्बानी' में एक रोल मिला और उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। अभिनेता को इस इंडस्ट्री में तीन दशक हो गए हैं लेकिन आज तक उन्होंने कभी ब्रेक नहीं लिया। शक्ति कपूर के खाते में मलयाली, बंगाली, उड़िया, पंजाबी, तेलुगू, इंग्लिश, नेपाली, मराठी, असमी, कन्नड़, बांग्लादेशी और बंगाली फिल्में भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Shakti kapoor birthday special facts controversy how feroze khan help for his bollywood debut
शक्ति कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

पूनम पांडे के साथ किया रोमांस
यूं तो शक्ति कपूर ने फिल्मों में कई अभिनत्रियों के साथ रोमांस किया है लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि शक्ति और बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर पूनम पांडे भी एक साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। फिल्म 'जर्नी ऑफ कर्मा' में दोनों के साथ में काफी बोल्ड और हॉट सीन्स थे, जिसने फैंस को भी हैरान कर दिया था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed