{"_id":"5b8b7bdb42c7922ee410313a","slug":"shakti-kapoor-birthday-special-sting-operation-casting-couch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में काम के बदले शक्ति कपूर लड़कियों से करते थे ऐसी डिमांड, एक स्टिंग से हिल गया था बॉलीवुड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों में काम के बदले शक्ति कपूर लड़कियों से करते थे ऐसी डिमांड, एक स्टिंग से हिल गया था बॉलीवुड
Mon, 03 Sep 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Sep 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शक्ति कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'क्राइम मास्टर गोगो' के नाम से मशहूर शक्ति कपूर अपना जन्मदिन 3 सितंबर को मनाते हैं। 700 से ज्यादा फिल्में कर चुके शक्ति कपूर असल जिंदगी में भी उस वक्त विलेन बन गए जब उन्हें एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान रंगे हाथों पकड़ा गया। स्टिंग में शक्ति कपूर लड़कियों को फिल्मों में रोल देने के बहाने उनसे कई तरह के डिमांड्स कर रहे थे।
2 of 5
शक्ति कपूर
साल 2005 में एक न्यूज चैनल ने स्टिंग का वीडियो जारी किया। जिसमें शक्ति कपूर एक लड़की से टीवी शो में रोल के बदले सेक्शुअली एडवांटेज लेने की कोशिश करते हुए कैमरे में कैद हुए थे। यही नहीं शक्ति कपूर उस लड़की से कहते हुए पाए गए थे कि इंडस्ट्री में तो ऐसा होता ही आया है। आज जितनी भी बड़ी एक्ट्रेसेस ऊंचाईयों तक पहुंची हैं वो सभी ऐसे फेवर देने के बाद ही वहां तक पहुंची हैं।
3 of 5
शक्ति कपूर
शक्ति कपूर के इस स्टिंग से इंडस्ट्री के लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और फिल्मों में काम करने पर ही बैन लगा दिया था। फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की तरफ से यश चोपड़ा, सुभाष घई और अमित खन्ना ने मिलकर ये फैसला लिया था। सुभाष घई ने कहा था कि एक आदमी की वजह से पूरी इंडस्ट्री बदनाम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शक्ति कपूर
कास्टिंग काउच विवाद पर शक्ति कपूर ने कहा था कि 'मैं फिल्म इंडस्ट्री से माफी मांगता हूं। इनमें सुभाष घई, प्रीति जिंटा, ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी तक सभी लोग शामिल हैं। मुझे साजिश के तहत फंसाया गया है और मेरे बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। मेरा मकसद किसी का भी दिल दुखाना नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 5
शक्ति कपूर
शक्ति कपूर को उस वक्त भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था जब बिग बॉस में वह मिस अफगानिस्तान विदा समदजई को आपत्तिजनक तरीके से छूते हुए कैमरे में कैद हुए थे। शक्ति कपूर बिग बॉस प्रतिभागी बने थे, तब सलमान खान ने कहा था- 'मानना पड़ेगा बिग बॉस को, शक्ति कपूर जैसे लोगों को अपने घर बुलाया, हम तो कभी ना बुलाएं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।