{"_id":"5b8b6c7442c792766f1bc598","slug":"vivek-oberoi-birthday-special-love-story-with-aishwarya-rai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान से इस एक्टर ने ले लिया था ऐसा पंगा, करियर तो हुआ ही खत्म ऐश्वर्या ने भी कर लिया था किनारा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान से इस एक्टर ने ले लिया था ऐसा पंगा, करियर तो हुआ ही खत्म ऐश्वर्या ने भी कर लिया था किनारा
Mon, 03 Sep 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Sep 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
विवेक ओबेरॉय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विवेक ओबेरॉय अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। विवेक ने करियर के शुरुआती दौर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। विवेक ने साल 2002 में फिल्म 'कंपनी' से डेब्यू किया था। ये फिल्म रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी थी। विवेक ओबेरॉय का फिल्मी करियर अच्छा चल रहा था इसी दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया कि जिससे उनके करियर पर सीधा असर पड़ा।
2 of 6
सलमान खान ऐश्वर्या राय
दरअसल, ऐश्वर्या राय, सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले मॉडल राजीव मूलचंदानी की गर्लफ्रेंड थीं। दोनों मॉडलिंग के दिनों में करीब आए थे और बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसी दौरान फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर ऐश्वर्या और सलमान की मुलाकात हुई। साल 1999-2001 से लेकर इन दोनों ने एक दूसरे को डेट किया लेकिन सलमान की वजह से सब खत्म हो गया।
3 of 6
सलमान खान ऐश्वर्या राय
सलमान ने ऐश्वर्या के सामने कबूल किया कि उन्होंने ऐश के साथ धोखा किया है। उनके होते हुए किसी और लड़की से रिश्ता रखा। बस इतना ही था कि ऐश ने इस रिश्ते को खत्म करना ही बेहतर समझा था लेकिन ये इतनी आसानी से कहां खत्म हो सकता था। ऐश से अलग हो चुके सलमान अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाते थे। ऐश फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त होती थीं और सलमान वहां पहुंच कर हंगामा कर देते थे। सलमान के गुस्से से भी ऐश परेशान हो चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विवेक ओबरॉय सलमान खान
सलमान खान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या की जिंदगी में विवेक ओबेेरॉय की एंट्री हुई। दोनों ने फिल्म 'क्यों हो गया न' में साथ काम करते वक्त एक दूसरे के लिए प्यार महसूस किया। यहां तक कि ऐश के 30वें जन्मदिन पर विवेक ने उन्हें एक साथ 30 गिफ्ट भी दिए थे हालांकि ऐश्वर्या ने कभी भी खुल कर नहीं कहा कि वह विवेक के साथ रिलेशनशिप में हैं लेकिन वह हर फंक्शन में उनके साथ जाती थीं जिससे साफ था कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
विवेक ओबेरॉय
इसी दौरान विवेक ओबेरॉय ने एक बड़ी गलती कर दी। विवेक ने एक होटल के कमरे में प्रेस कॉनफ्रेंस बुलाई और खुलासा किया कि उन्हें सलमान की तरफ से जान से मारने की धमकी भरे फोन आ रहे हैं। यही नहीं सलमान ने उन्हें 42 बार कॉल किया। इस कॉनफ्रेंस ने किसी का भला करने के बजाए विवेक का ही सब कुछ छीन लिया। जिसके लिए विवेक ने इतना बड़ा कदम उठाया उसने भी उनका साथ छोड़ दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।