पिछले बरस 'तुम्हारी सुलू' हिट होने के बाद ब्रेक लेने वाली विद्या बालन ने अगली फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में शुरू कर दी है। वह तेलुगु सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे एनटीआर की बायोपिक में दिखाई देंगी। बॉलीवुड ही नहीं, साउथ में भी 2019 में राजनीतिक बायोपिक फिल्मों से फायदे लेने की कोशिशें हैं। अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव की बायोपिक को इस साल उपराष्ट्रपति एम. वैंकया नायडु ने लॉन्च किया था। बॉलीवुड में 'गब्बर इज बैक' बनाने वाले कृष इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। शूटिंग शुरू हो चुकी है। एनटीआर के बेटे बालकृष्ण फिल्म में पिता की भूमिका निभाएंगे। विद्या बालन एनटीआर की पत्नी बनी हैं। बायोपिक बनाना आसान नहीं है क्योंकि राजनीतिक विरोध की इसमें जबर्दस्त आशंका होती है।
{"_id":"5b8c14d842c792466642341d","slug":"vidya-started-the-shoot-of-ntr-s-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2019 की सबसे विवादित फिल्म की शूटिंग शुरू, विद्या बालन पहली बार करेंगी यह काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
2019 की सबसे विवादित फिल्म की शूटिंग शुरू, विद्या बालन पहली बार करेंगी यह काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
vidya balan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
vidya balan
- फोटो : PTI
एनटीआर के बेटे बालकृष्ण फिल्म में एनटीआर की भूमिका में हैं। विद्या एनटीआर की पत्नी बनी हैं। यह उनकी पहली तेलुगु फिल्म है। बताया जाता है कि हैदराबाद के उस बंगले में विद्या और बालकृष्ण शूटिंग कर रहे हैं जहां एनटीआर फिल्मों से राजनीति में जाने के दौर में रहा करते थे। यह उनके जीवन के बड़े फैसले का काल था, जहां पत्नी की भूमिका थी। फिल्म में राणा डग्गुबाती एनटीआर के दामाद और आंध्र के वर्तमान मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडु के रोल में हैं।
राणा दग्गुबाती
दग्गुबाती ने हाल ही में इस बात की सूचना दी थी कि वह इस फिल्म में आंध्र के वर्तमान मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडु के रोल में हैं। राणा दग्गुबाती ने इस बात को शेयर करते हुए एक फोटो पोस्ट किया है जिस पर उस उन्होंने कैप्शन दिया है, 'आपको एक अविश्वसनीय इंसान एनटी राम राव की कहानी बताने आ रहा हूं।'
Coming together to tell you a story of an incredible human phenomenon called “N.T.RamaRao” pic.twitter.com/O1j8TKkQnx
— Rana Daggubati (@RanaDaggubati) August 3, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
ntr
फिल्म के बजट के बारे में बात करे तो यह फिल्म सिर्फ 50 करोड़ रुपये में बनेगी। यह नंदमुरी बालकृष्ण की अब तक की तेलगू फिल्मों में से सबसे महंगी फिल्म होगी। मेकर्स इस फिल्म को 2019 के संक्रांति तक रिलीज करने के बारे में बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
ntr
रिपोर्ट्स के मुताबिक रवि तेजा इस बायोपिक फिल्म का हिस्सा थे लेकिन रचनात्मक असहमतियों के चलते उन्हें हटा दिया गया। इसके बाद राघवेंद्र राव को इस काम के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने भी निर्देशन की जिम्मेदारी संभालने से इनकार कर दिया। इसके बाद नंदमुरी ने खुद इस फिल्म का निर्देशन करने का फैसला किया।