कंगना का ऋतिक रोशन से झगड़ा पूरी दुनिया देख चुकी है। चर्चा है कि सोनू सूद से उनकी ताजा नाराजगी की वजह ऋतिक भी हो सकते हैं। सोनू और ऋतिक अच्छे दोस्त हैं। इसीलिए कंगना ने सोनू द्वारा 'मणिकर्णिका' छोड़ने पर ‘महिला डायरेक्टर’ वाला कार्ड खेला...
{"_id":"5b8bfaf142c792401c54d8a3","slug":"kangana-ranaut-was-angry-on-sonu-sood-because-of-hrithik-roshan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हो गया साफ, ऋतिक की वजह से कंगना ने खुलेआम बोले थे सोनू पर हमले","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हो गया साफ, ऋतिक की वजह से कंगना ने खुलेआम बोले थे सोनू पर हमले
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 02 Sep 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
कंगना रनौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
manikarnika
सोनू सूद द्वारा 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' छोड़ने के बाद कंगना रनौत ने क्यों उन पर हमला बोला? डेट्स के कारण एक्टर कई बार वादे नहीं निबाह पाते। सोनू द्वारा फिल्म छोड़ना नई बात नहीं थी। वह फिल्म में रानी लक्ष्मी बाई के सहयोगी रहे सरदार सदाशिव राव का किरादर निभा रहे थे। कंगना का इसे मुद्दा बनाना कि सोनू महिला डायरेक्टर के निर्देशन में काम नहीं करना चाहते, इंडस्ट्री के लोग हास्यास्पद बता रहे हैं। बॉलीवुड में कंगना की इमेज ऐसी अभिनेत्री की बन रही है जो बातों का बतंगड़ बनाती हैं। सोनू के खिलाफ बातें नया उदाहरण हैं। जानकार कह रहे हैं सोनू पर कंगना के हमले की वजह सोनू की ऋतिक रोशन से दोस्ती हो सकती है।
sonu sood
ऋतिक के साथ कंगना के समीकरण दुनिया जानती है परंतु कम लोग जानते हैं कि सोनू और ऋतिक अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'जोधा अकबर' में साथ काम किया था। फिर दोस्ती तब बढ़ी जब सोनू ने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी शुरू की और उन्हें जमने मदद करने वालों में ऋतिक सबसे आगे रहे। 2017 में सोनू की कंपनी द्वारा पहली बार दुबई में आयोजित कार्यक्रम में ऋतिक गए। डांस किया। सोनू ऋतिक को बहुत मानते हैं और यह बात कंगना जानती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंगना रनौत
सूत्र कह रहे हैं यही वजह है, कंगना ने सोनू पर अनर्गल आरोप लगाया कि वह महिला निर्देशक के साथ काम नहीं करना चाहते हैं। सोनू इस पर अपना रुख स्पष्ट कर चुके हैं कि सवाल महिला या पुरुष निर्देशक का नहीं बल्कि योग्यता का है। सोनू ने कहा कि उन्होंने कुछ समय पहले 'हैप्पी न्यू ईयर' में काम किया था और इसकी निर्देशक फराह खान थीं। यह सोनू के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है।
खबर है कि सोनू के द्वारा फिल्म छोड़ने के बाद ऐक्टर जीशान अयूब उनकी जगह मराठा सरदार की भूमिका निभाएंगे। जीशान और कंगना की पुरानी पहचान है। कंगना के करियर की सबसे बड़ी फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में जीशान ने एक अहम भूमिका निभाई थी। इस बीच मीडिया में कंगना का बयान आया है कि जब उन्होंने सोनू से आखिरी बार बात की तो उन्होंने कहा था कि वह उनकी जगह किसी और एक्टर को ले सकती हैं। वह पैचवर्क के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।
खबर है कि सोनू के द्वारा फिल्म छोड़ने के बाद ऐक्टर जीशान अयूब उनकी जगह मराठा सरदार की भूमिका निभाएंगे। जीशान और कंगना की पुरानी पहचान है। कंगना के करियर की सबसे बड़ी फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में जीशान ने एक अहम भूमिका निभाई थी। इस बीच मीडिया में कंगना का बयान आया है कि जब उन्होंने सोनू से आखिरी बार बात की तो उन्होंने कहा था कि वह उनकी जगह किसी और एक्टर को ले सकती हैं। वह पैचवर्क के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।
विज्ञापन
zeeshan khan
कंगना ने कहा कि इसके बाद उन्होंने जीशान को स्क्रिप्ट सुनाई और वह तैयार हो गए। कंगना के मुताबिक जब सोनू को यह खबर मिली तो उन्होंने फिल्म के प्रेजेंटर जी स्टूडियोज से बात करके नई डेट्स दीं। मगर तब तक देर हो चुकी थी और जीशान ने सितंबर में शूटिंग की तारीखें दे दी थीं।