फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुप्रीम कोर्ट की ओर से एफआईआर रद्द होने के बाद प्रिया प्रकाश ने कही दिल की बात

Sun, 02 Sep 2018 05:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Sep 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
Priya Prakash Varrier reaction on  Supreme Court decision over Wink Video
इस साल की शुरुआत में अपने आंख मारने वाले वीडियो से चर्चा में आईं मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर को बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करते हुए बड़ी राहत दी है। प्रिया प्रकाश के खिलाफ मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने उनके आंख मारने वाले वीडियो पर एतराज जताते हुए हैदराबाद और मुंबई में एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसकों सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया। इसके बाद अब प्रिया प्रकाश वारियर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Priya Prakash Varrier reaction on  Supreme Court decision over Wink Video
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार प्रिया प्रकाश वारियर ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से वह और उनका परिवार काफी खुश है। साथ ही उन्होंने बताया कि आंख मारने वाले वीडियो की वजह से जब उनपर एफआईआर दर्ज हुई तो वह कई दिनों तक परेशान रहीं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब वह काफी राहत मेहसूस कर रही हैं। 
Priya Prakash Varrier reaction on  Supreme Court decision over Wink Video
पता हो कि इस साल की शुरुआत में प्रिया प्रकाश वारियर की मलयालम 'ओरु अदार लव..' के एक गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जिसमें वह आंख मार रही थीं। बताया जाता है कि आंख मारने वाले वीडियो के बैकग्राउंड में जो गाना बज रहा है वह केरल के मालाबार क्षेत्र का एक पारंपरिक मुस्लिम गीत है। यह गाना पैगंबर मोहम्मद और उनकी पहली पत्नी खदीजा के बीच प्रेम का वर्णन और प्रशंसा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priya Prakash Varrier reaction on  Supreme Court decision over Wink Video
इस गाने के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तेलंगाना, रजा अकादमी और जन जागरण समिति ने मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को कथित तौर पर चोट पहुंचाने के लिए प्रिया पर एफआईआर दर्ज कराई थी। याचिकाकर्ताओं ने दायर याचिका में कहा था कि तेलंगाना और महाराष्ट्र में गाने की गलत व्याख्या के आधार पर विभिन्न समूहों द्वारा आपराधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं और इसी तरह की शिकायतें अन्य गैर-मलयालम भाषी राज्यों में भी दर्ज होने की संभावना लग रही थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed