फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mukesh Khanna: बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर मुकेश खन्ना का तीखा बयान, बोले- भूलो मत जनता जनार्दन है

Thu, 25 Aug 2022 10:15 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 25 Aug 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Shaktimaan Actor Mukesh Khanna on Boycott Bollywood Trend, Said filmmakers and actors don't provoke public
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की फिल्मों को बायकॉट करने का ट्रेंड चला हुआ है। बायकॉट का ही असर है कि बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की फिल्मों को मुंह की खानी पड़ रही है। आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा', अक्षय की 'रक्षा बंधन' या फिर तापसी पन्नू की 'दोबारा', सभी फिल्मों पर बायकॉट ट्रेंड भारी पड़ रहा है। इसी बीच अब शक्तिमान स्टार मुकेश खन्ना ने फिल्म मेकर्स और स्टार्स को आड़े हाथ लिया है।


 

Shaktimaan Actor Mukesh Khanna on Boycott Bollywood Trend, Said filmmakers and actors don't provoke public
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म मेकर्स की हरकतों को बताया बचकाना
मुकेश खन्ना ने सबसे पहले सभी डायरेक्टर, फिल्म मेकर्स और स्टार्स को खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि इन सबको क्या लगता है कि जिस जनता के लिए ये फिल्में बना रहे हैं उसे कह देंगे कि अगर हमारी फिल्म नहीं देखने तो मत देखो, मुझे पसंद नहीं करते तो मत देखो। क्या घर में बैठकर आप खुद ये फिल्में देखने वाले हैं? ये क्या बचकानापन है कि आप सब ऐसे बयान दे रहे हैं। इससे किसी और का नहीं आपका ही करोड़ों का नुकसान होगा।
 
 
Shaktimaan Actor Mukesh Khanna on Boycott Bollywood Trend, Said filmmakers and actors don't provoke public
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

जनता को चैलेंज न करने की दी सलाह
इसके आगे अभिनेता कहते हैं, 'क्या सोच कर आप सभी जनता से अपनी फिल्म बायकॉट करने का आह्वान कर रहे हैं। आप कह रहे हैं कि मेरी फिल्म को बायकॉट करके दिखाओ, मुझे ऐसे अकेले मत छोड़ो। जब आपकी फिल्म रिलीज होने वाली होती है, तब आप बयान दे रहे हैं। फिल्में जनता के लिए ही बनती हैं और सबसे जरूरी बात जनता जनार्दन है। जनता को अगर आपकी किसी बात का बुरा लगा है, तो माफी मांगे। उन्हें चैलेंज न करें क्योंकि इससे नुकसान आपका ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaktimaan Actor Mukesh Khanna on Boycott Bollywood Trend, Said filmmakers and actors don't provoke public
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदुओं को पहुंचाई सबसे ज्यादा चोट
मुकेश खन्ना कहते हैं, 'मुझे ऐसा लग रहा है कि ये लोग सोच रहे हैं कि सोशल मीडिया पर बायकॉट करने वाले लोग दूसरे हैं और थिएटर में इनकी फिल्म देखने आने वाले दूसरे। लेकिन मुझे नहीं लगता ऐसा कुछ है, ये सभी एक हैं। अगर इनके दिमाग में एक बार बैठ गया, तो आपकी फिल्में नहीं देखेंगे। लेकिन अगर आपको ऐसा ही लगता है, तो साहब अब वो ट्रेंड नहीं रह गया है। क्योंकि आपने बहुत ही सेंसिटिव जगह पर चोट पहुंचाई है। खासतौर पर हिंदुओं को चोट पहुंचाई है और अब वे जाग गए हैं। आप उन्हें उकसा रहे हैं कि मुझे भी बायकॉट करो, करेंगे आपको भी बायकॉट। ऐसे बेकार स्टेटमेंट न दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed