फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mukesh Khanna: मुकेश खन्ना ने 'बाहुबली' से की 'सम्राट पृथ्वीराज' की तुलना, बताई बॉलीवुड के पिछड़ने की वजह

Fri, 15 Jul 2022 01:52 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 15 Jul 2022 01:52 PM IST
विज्ञापन
Shaktimaan star Mukesh Khanna shares his take on Bollywood vs South Cinema and Hollywood
मुकेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला,मुंबई

हालिया समय में बॉक्स ऑफिस पर भले ही बॉलीवुड फिल्मों के कलेक्शन में थोड़ा सुधार देखने को मिला है, लेकिन साउथ व हॉलीवुड की फिल्में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। चाहें 'आरआरआर' हो पुष्पा या फिर केजीएफ 2। दक्षिण भारतीय फिल्मों ने ताबड़तोड़ कमाई की है, वहीं अब मार्वल स्टूडियोज की फिल्म 'थॉर द लव एंड थंडर' भी जरबदस्त कलेक्शन कर रही है। अब दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने इस पूरे मामले पर विस्तार से अपनी बात रखी है और साउथ व हॉलीवुड की फिल्मों से बॉलीवुड के पिछड़ने की वजह बताई है। 

Shaktimaan star Mukesh Khanna shares his take on Bollywood vs South Cinema and Hollywood
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता मुकेश खन्ना ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर पिछड़ने को लेकर बात की है। मुकेश खन्ना सबसे पहले कहते नजर आ रहे हैं, "बॉलीवुड बेदम"। ऐसी खबरें नई नहीं हैं। इसके बाद मुकेश खन्ना ने कहा कि हाल ही में साउथ की कई फिल्में जैसे आरआरआर, पुष्पा आईं और कमाल का बिजनेस कर गई। भाषा अलग होते हुए भी डब्ड फिल्म हमें मात कर जाती हैं, ये सोचने का विषय है।

Shaktimaan star Mukesh Khanna shares his take on Bollywood vs South Cinema and Hollywood
मुकेश खन्ना - फोटो : Insatagram- @iammukeshkhanna

इसके अलावा मुकेश खन्ना ने फिल्म पृथ्वीराज में अक्षय कुमार की कास्टिंग को लेकर भी अपनी बात रखी और बाहुबली व रोबोट जैसी फिल्मों को शानदार बताते हुए पृथ्वीराज फिल्म की तुलना करते हुए कहा कि इतने बड़े सब्जेक्ट पृथ्वीराज को लेकर अक्षय कुमार के साथ फिल्म बनाई गई लेकिन कास्टिंग के बारे में नहीं सोचा गया। सांप चला गया लाठी मार रहे हैं। डायरेक्टर अपना वर्जन देता है ये फिल्म इसलिए नहीं चली। ऑडियंस ने फिल्म को नकार दिया, क्योंकि फिजिकल कास्टिंग पर ध्यान नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaktimaan star Mukesh Khanna shares his take on Bollywood vs South Cinema and Hollywood
मुकेश खन्ना - फोटो : यूट्यूब

मुकेश खन्ना आगे कहते हैं कि अक्षय कुमार किसी भी अंदाज से हिस्टोरिकल कैरेक्टर नहीं लग सकता, अच्छा एक्टर है वो...मेरा साथ काम कर चुका है। डेडिकेटेड है...मेहनती है... चार महीने में एक फिल्म खत्म कर देता है। कभी-कभी चालीस दिनों में खत्म कर देता है, लेकिन पृथ्वीराज चालीस दिनों में खत्म होने की फिल्म नहीं है। उसमें आप एक साल लगाइए लेकिन मेहनत लगाएं। उन्होंने अक्षय की नकली मूछो को लेकर कहा कि लुक में मेहनत चाहिए।

विज्ञापन
Shaktimaan star Mukesh Khanna shares his take on Bollywood vs South Cinema and Hollywood
मुकेश खन्ना - फोटो : यूट्यूब

इसके अलावा मुकेश खन्ना ने बॉलीवुड फिल्मों के पिछड़ने पर कहा कि साउथ के सितारों में अनुशासन है। वो लोग ओरिजिनल सोचते हैं, लेकिन यहां पर ऐसा नहीं है। यहां कलाकारों और मुख्य अभिनेताओं को भी ढूंढना पड़ता है। वो 45-45 मिनट फोन पर लगे होते हैं। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर पिछड़ने की वजह के बारे में बात करते हुए कहा कि डिस्ट्रीब्यूटर्स को आगे आना चाहिए, और बॉलीवुड को साउथ से सीखना चाहिए, जागना चाहिए कुछ बड़ा सोचना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed