फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shabaash Mithu Twitter Review: मिताली राज के किरदार में दर्शकों को पसंद आईं तापसी पन्नू, फिल्म को बताया मास्टरपीस

Fri, 15 Jul 2022 01:48 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 15 Jul 2022 01:48 PM IST
सार

बॉलवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपने करियर में चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाने के लिए जानी जाती हैं। अपने हर रोल को परफेक्शन से करने वाली एक्ट्रेस एक बार फिर अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Shabaash Mithu Twitter Review: The audience liked Taapsee Pannu as Mithali Raj told the film a masterpiece
शाबाश मिठू - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपने करियर में चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाने के लिए जानी जाती हैं। अपने हर रोल को परफेक्शन से करने वाली एक्ट्रेस एक बार फिर अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। तापसी हाल ही में शुक्रवार यानी आज रिलीज हुई अपनी फिल्म शाबाश मिठू में नजर आईं। महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज के जीवन पर फिल्म में एक्ट्रेस  मिताली राज की भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म पूर्व क्रिकेटर के जीवन के उतार-चढ़ाव का वर्णन करता है। हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म को ट्विटर लोगों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। आइए जानते हैं फिल्म शाबाश का मिठू का ट्विटर रिव्यू- 

Shabaash Mithu Twitter Review: The audience liked Taapsee Pannu as Mithali Raj told the film a masterpiece
शाबाश मिठू का नया पोस्टर रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म देखने के बाद एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “ मिताली राज के जीवन पर के जीवन पर एक अच्छा कदम। तापसी पन्नू ने अपने रोल में अच्छी रहीं। फिल्म की अन्य कास्टिंग भी अच्छी है। वहीं, भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा, कल रात मुझे शाबाश मिठू के प्रीमियर में शामिल होने का सौभाग्य मिला। फिल्म बेहद शानदार है और मैं सभी से फिल्म देखने का आग्रह करती हूं।

Shabaash Mithu Twitter Review: The audience liked Taapsee Pannu as Mithali Raj told the film a masterpiece
shabaash mithu - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पूर्व महिला क्रिक्रेटर नूशीन अल खदीर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, समझें कि महिला एथलीटों को जीवन में कब और किन कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है, 'स्टोरी ऑफ ए लीजेंड'। आपने इसे शानदार तरीके से किया तापसी। शाबाश मिठू की पूरी टीम को बधाई। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, किसी भी साउथ अभिनेत्री ने शबाश मिठू में अभिनय किया होता तो लोग से इससे और ज्यादा जुड़ाव महसूस करते और इसके बारे में अधिक जान पाते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shabaash Mithu Twitter Review: The audience liked Taapsee Pannu as Mithali Raj told the film a masterpiece
शाबाश मिट्ठू टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा फिल्म को लेकर लोगों की तरफ से ऐसी ही मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। फिल्म की बात करें तो शाबाश मिठू श्रीजीत मुखर्जी द्वारा निर्देशित और वायकॉम18 स्टूडियो द्वारा निर्मित एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म भारत की महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज के जीवन पर आधारित है। इसमें तापसी पन्नू मिताली राज के किरदार में जीवन के उतार-चढ़ाव, असफलताओं और उत्साह के क्षणों को पेश करती नजर आई हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed