फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha: आमिर खान पर भड़के मुकेश खन्ना, 'लाल सिंह चड्ढा' के बायकॉट पर बोले- 'इन्हें सबक सिखाना है'

Sat, 06 Aug 2022 05:39 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 06 Aug 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
shaktimaan starrer mukesh khanna on laal singh chaddha boycott said people reaction is fair on aamir khan
मुकेश खन्ना, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के खिलाफ लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म का बायकॉट हो रहा है। कई लोगों द्वारा इस फिल्म को न देखने की अपील की जा रही है, जिस पर आमिर खान अपना रिएक्शन दे चुके हैं और अब 'लाल सिंह चड्ढा' के बायकॉट पर मुकेश खन्ना की प्रतिक्रिया सामने आई है। अभिनेता ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि 'लाल सिंह चड्ढा' का बायकॉट क्यों हो रहा है? साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि बायकॉट की जो परंपरा चल रही है वह सही है।  

shaktimaan starrer mukesh khanna on laal singh chaddha boycott said people reaction is fair on aamir khan
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

मुकेश खन्ना ने अपने वीडियो की शुरुआत में 'लाल सिंह चड्ढा' के विरोध में बोल रहे लोगों की कुछ क्लिप लगाई है, जिसमें हर किसी ने फिल्म न देखने की बात की है। इसके बाद अभिनेता ने बताया कि वह फिल्म के बायकॉट में नहीं जाना चाहते हैं। वह फिल्म अपने मनोरंजन के लिए देखते हैं और कुछ शिक्षा भी पाते हैं, जो वर्षों से हो रहा है। लेकिन विरोध किस बात का। उन्होंने कहा कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री में छवि बहुत जरूरी है और अगर आपने उस छवि को खराब किया। आप कोई गैर जिम्मेदार हरकत कर देते हैं या फिर कुछ और। तो आपकी छवि गिर जाती है, जिससे लोग भड़क जाते हैं। 

shaktimaan starrer mukesh khanna on laal singh chaddha boycott said people reaction is fair on aamir khan
मुकेश खन्ना - फोटो : Insatagram- @iammukeshkhanna

इसके आगे मुकेश खन्ना आमिर खान के उस बयान की बात करते हैं, जिसमें अभिनेता ने कहा था कि अब उनकी पत्नी को देश में डर लगने लगा है। इसी बयान पर आज भी लोग भड़के हुए हैं। मुकेश खन्ना ने आमिर के इस बयान पर कहा कि आमिर खान ने एक बचकानी बात कह दी थी कि मेरी पत्नी ने रात को कहा था कि हम इस देश से खुश नहीं है। आमिर की इन बातों पर देश ने कहा था कि जाएं और पाकिस्तान में रहे। लोगों की ये प्रतिक्रिया आम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shaktimaan starrer mukesh khanna on laal singh chaddha boycott said people reaction is fair on aamir khan
मुकेश खन्ना - फोटो : यूट्यूब

मुकेश खन्ना ने आगे कहा कि मैं हमेशा से कहता हूं कि फिल्म को देखें बगैर बहिष्कार मत करो। लेकिन मैं महसूस कर रहा हूं कि हमारा हिंदू समाज अब जाग रहा है। हमने कभी अपने धर्म को सीरियसली नहीं लिया। इस मौके पर अब ऐसे लोगों का विरोध हो रहा है, जिनका आज तक नहीं हुआ। इस स्थिति को देखकर दूसरे धर्म के लोग कह रहे हैं कि हिंदू लोग सांप्रदायिक क्यों हो रहे हैं। हिंदू करता है तो सांप्रदायिक। दूसरा करता है तो नहीं। ये कोई बात नहीं है।  

विज्ञापन
shaktimaan starrer mukesh khanna on laal singh chaddha boycott said people reaction is fair on aamir khan
मुकेश खन्ना - फोटो : यूट्यूब

इस वीडियो के आखिर में मुकेश खन्ना कहते हैं कि पहले भी कई फिल्मों का विरोध हुआ है। लेकिन इस फिल्म के लिए लोग सोशल मीडिया पर खडे़े हो गए हैं। मैं भी इस प्रोटेस्ट को सपोर्ट करूंगा। मैंने ये बात नहीं उठाई। लेकिन आज अगर एक हिंदू इन लोगों के खिलाफ ऐसा कर रहा है तो यह अच्छी बात है। जब तक आप दंड नहीं देंगे। तो अपराधी अपराध नहीं छोड़ेगा। 'पीक' फिल्म में भी उन्होंने ऐसी ही बात की थी। अगर इन लोगों को सबक सिखाना है, सीख देनी है नुकसान दिलाकर देना है, तो दीजिए। दंड का दर्द दीजिए, दंड का भय दीजिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed