फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shaktimaan: रणवीर नहीं बनेंगे शक्तिमान तो इस किरदार में जमेगा कौन-सा कलाकार, जानें क्या बोल रही देश की जनता?

Fri, 15 Jul 2022 02:05 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 15 Jul 2022 02:05 PM IST
सार

Shaktimaan: मुकेश खन्ना बोले मेरे बिना नहीं बनेगा 'शक्तिमान', यूजर्स ने इस अभिनेता को गंगाधर बनाने की जताई इच्छा

विज्ञापन
Shaktimaan: Who will be next Gangadhar? Poll says Hrithik Roshan, Tiger Shroff, Prabhas could play Mukesh Khanna role
Shaktimaan: - फोटो : सोशल मीडिया

नब्बे के दशक में सबका मनोरंजन करने वाला टीवी शो ‘शक्तिमान’ अब जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाला है। जी हां, 'शक्तिमान' पर फिल्म बनने वाली है। जब से मुकेश खन्ना ने अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में इस बात की घोषणा की है तभी से इसकी रिलीज डेट से लेकर इसकी स्टार कास्ट तक के बारे में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि बॉलीवुड अभिनेता 'रणवीर सिंह' इस फिल्म में शक्तिमान का किरदार निभाएंगे। हालांकि, तफ्तीश करने पर यह बात सामने आई कि यह खबर महज एक अफवाह है। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि यदि रणवीर सिंह, शक्तिमान का किरदार नहीं निभाएंगे तो फिर कौन निभाएगा? आइए जानते हैं...

Shaktimaan: Who will be next Gangadhar? Poll says Hrithik Roshan, Tiger Shroff, Prabhas could play Mukesh Khanna role
मुकेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में जब मुकेश खन्ना से पूछा गया था कि शक्तिमान कौन बनेगा? तब अभिनेता ने कहा था, "यह बहुत बड़ा सवाल है, इसका जवाब मैं अभी नहीं दे सकता हूं। लेकिन हां यह तय है कि बिना मुकेश खन्ना के शक्तिमान नहीं बनेगा। क्योंकि अगर कोई और शक्तिमान का किरदार निभाएगा तो पूरा देश उसे स्वीकार नहीं करेगा।" ऐसे में अमर उजाला ने अपने पोल के जरिए अपने पाठकों से ही पूछ लिया कि उनके हिसाब से शक्तिमान का किरदार कौन निभा सकता है।

पढ़िए पाठकों के जवाब

Shaktimaan: Who will be next Gangadhar? Poll says Hrithik Roshan, Tiger Shroff, Prabhas could play Mukesh Khanna role
रणवीर सिंह, मुकेश खन्ना - फोटो : social media

अमर उजाला ने अपने पोल के जरिए पाठकों से पूछा था कि 'फिल्म 'शक्तिमान' में गंगाधर का किरदार किस अभिनेता को निभाना चाहिए?' इसके साथ ही हमने पाठकों को सात विकल्प भी दिए, जिसमें प्रभास, 

किसको मिले सबसे ज्यादा वोट?

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaktimaan: Who will be next Gangadhar? Poll says Hrithik Roshan, Tiger Shroff, Prabhas could play Mukesh Khanna role
मुकेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला,मुंबई

पाठकों ने सबसे ज्यादा वोट ऋतिक रोशन को मिले हैं। जी हां, 26.25 फीसदी पाठकों को लगता है कि ऋतिक रोशन को गंगाधर का किरदार निभाना चाहिए। बता दें कि ऋतिक रोशन इससे पहले कृष फ्रेंचाइजी में सुपरहीरो का किरदार निभा चुके हैं। 2003 में आई 'कोई...मिल गया', 2006 में रिलीज हुई 'कृष 2' और 2013 में आई 'कृष 3' में ऋतिक रोशन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यही कारण है कि अब पाठक उन्हें शक्तिमान के किरदार में देखना चाहते हैं।

दूसरे नंबर पर बाहुबली

विज्ञापन
Shaktimaan: Who will be next Gangadhar? Poll says Hrithik Roshan, Tiger Shroff, Prabhas could play Mukesh Khanna role
शक्तिमान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, 16.8 फीसदी पाठकों ने प्रभास को शक्तिमान के रूप में देखने की इच्छा जताई है। बता दें कि प्रभास ने बाहुबली के दोनों पार्ट में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया था। एस एस राजामौली की इस फिल्म ने केवल बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी बल्कि बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया था। 

शक्तिमान की इस आदत की वजह अभिनेता ने पाया तीसरा स्थान 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed