पिछले काफी दिनों से दर्शकों के बीच 90 के दशक का टीवी शो 'शक्तिमान' चर्चा का विषय बना हुआ है। उस जमाने में मुकेश खन्ना स्टारर इस शो के दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती थी और आज भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। हिंदी सिनेमा के पहले सुपरहीरो कहे जाने वाले 'शक्तिमान' पर जब से फिल्म बनने की खबर आई है, तभी से यह लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कुछ समय पहले ही इस फिल्म का प्रोमो रिलीज किया गया था, जिसके बाद से ही लोगों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। किसी जमाने में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले इस टीवी शो के साथ बच्चों के साथ-साथ बड़ों की भी खूब यादें जुड़ी हुई हैं। इसके बाद ऐसा सा ही एक और सीरियल 'हीरो भक्ति में ही शक्ती है' रिलीज किया गया था, लेकिन जो छाप दर्शकों के दिलों में 'शक्तिमान' ने छोड़ी थी कोई और नहीं छोड़ पाया। यही वजह है कि आज भी लोग इस फिल्म से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए बेसबर हैं। ऐसे में आज अमर उजाला ने एक पोल कराया, जिसमें लोगों से पूछा गया कि 'शक्तिमान' फिल्म में गीता विश्वास के रोल में वह किस अभिनेत्री को देखना पसंद करेंगे?
Shaktimaan: 'शक्तिमान' में कौन निभाएगा गीता विश्वास का किरदार? लोगों की पहली पसंद बनी बॉलीवुड की यह अभिनेत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाठकों से 'अमर उजाला' ने पूछा सवाल
'अमर उजाला' ने अपने पाठकों से 'शक्तिमान' में गीता विश्वास के किरदार से जुड़ा एक सवाल किया, जिसमें पाठकों से पूछा गया कि शक्तिमान फिल्म में आपके हिसाब से गीता विश्वास का किरदार कौन-सी अभिनेत्री निभा सकती है? इस सवाल के साथ 10 बॉलीवुड और साउथ अभिनेत्रियों के नाम भी ऑप्शन में दिए गए, जिसमें दीपिका पादुकोण, कंगना रणौत, प्रियंका चोपड़ा, तापसी पन्नू, रश्मिका मंदाना, तमन्ना भाटिया, हुमा कुरैशी, ऋचा चड्ढा, मृणाल ठाकुर और सामंथा रूथ प्रभु का नाम शामिल था। इस सवाल पर पाठकों ने भारी संख्या में अपने जवाब दिए।
गीता विश्वास के लिए यह अभिनेत्री बनी पहली पसंद
हमारे पोल में जिस अभिनेत्री का नाम सबसे ऊपर आया है, वह थोड़ा हैरान करने वाला है। देश-विदेश में लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस मामले में पीछे रह गईं। जहां दीपिका इस पोल में दूसरे नंबर पर रहीं, वहीं बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। इस पोल में पाठकों ने कंगना रणौत को सबसे ज्यादा वोट देकर उन्हें गीता विश्वास के रोल में हिट साबित किया। दरअसल, गीता विश्वास के रोल के लिए कंगना को जहां 21.31 प्रतिशत लोगों ने वोट दिया, वहीं दीपिका उनसे तकरीबन आधे यानी 15.29 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहीं।
तीसरे-चौथे नंबर के लिए दिखी साउथ में टक्कर
इस सर्वे में जहां पहले और दूसरे नंबर के लिए बॉलीवुड की दो टॉप अभिनेत्रियों के बीच टकराव देखने को मिला। वहीं तीसरे और चौथे नंबर के लिए दो मशहूर साउथ अभिनेत्रियों में भिड़ंत हुई। जी हां, तीसरे और चौथे नंबर के लिए लोगों ने साउथ रश्मिका मंदाना और सामंता रूथ प्रभु को चुना है। इस सर्वे में जहां तीसरे नंबर पर 'पुष्पा' में 'श्रीवल्ली' बन सबका दिल जीतने वाली रश्मिका 16.19 प्रतिशत वोट्स के साथ रहीं। वहीं, सामंथा रूथ प्रभु 10.8 प्रतिशत वोट्स के साथ चौथे नंबर पर रही हैं।
प्रियंका को को जगह बनाने के लिए करनी पड़ी मशक्कत
बॉलीवुड की देसी गर्ल से आज ग्लोबल आइकॉन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा को इस लिस्ट में जगह बनाने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ी। विदेशी इंडस्ट्री में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाली प्रियंका इस लिस्ट में 7.82 प्रतिशत वोट्स के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। तापसी पन्नू और मृणाल ठाकुर ने प्रियंका को जबरदस्त टक्कर दी। जहां 7.68 प्रतिशत लोगों की पसंद बनकर तापसी इसमें छठे स्थान पर रहीं, वहीं 7.34 प्रतिशत वोट्स के साथ मृणाल सातवीं पोजीशन पर रहीं। सामने आए आंकड़ों से साफ पता लग रहा है कि मृणाल और तापसी की पॉपुलैरिटी भारत में आज के समय में प्रियंका जितनी हो चुकी है।