साउथ सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा शालिनी पांडे का जन्मदिन 23 सितंबर को होता है। उन्होंने सुपरहिट तेलुगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में अभिनय करके लाखों दर्शकों के दिलों को जीता था। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम प्रीति शेट्टी था। पिछले साल 'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी में भी रीमेक बना जिसके दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। शालिनी पांडे के जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातें बताते हैं।
पिता की मर्जी के बिना शालिनी पांडे ने रखा था फिल्मों में कदम, 'अर्जुन रेड्डी' की गर्लफ्रेंड बन खूब मचाया था धमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शालिनी पांडे का जन्म 23 सितंबर साल 1994 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई मध्य प्रदेश से ही की है। शालिनी अपनी क्लास की होनहार स्टूडेंट्स में से एक थीं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। शालिनी पांडे ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह साइंस सब्जेक्ट की बजाय आर्ट से पढ़ाई करना चाहती थीं, लेकिन अपने पिता के दबाव की वजह से उन्हें साइंस सब्जेक्ट से पढ़ाई करके इंजीनियरिंग करनी पड़ी थी।
अपने परिवार और पिता के बारे में शालिनी कई इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि उनके पिता को उनका अभिनय की दुनिया में जाना बिल्कुल पसंद नहीं था। उनके पिता चाहते थे कि शालिनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करके आईटी कंपनी में नौकरी करें, लेकिन शालिनी के मन में शुरू से ही अभिनय करने की इच्छा रही थीं। शालिनी ने बताया था कि उन्होंने अपने पिता से काफी अनुरोध करने के बाद अपनी पहली फिल्म अर्जुन रेड्डी साइन की थी।
शालिनी पांडे ने कहा था कि अभिनय उनके लिए नहीं बना था, लेकिन उन्होंने यह करके दिखाया। उन्होंने कहा, 'मेरे पिता मेरा करियर तय करते थे। वह सोचते थे कि मुझे एक आईटी कंपनी में नौकरी करनी चाहिए, लेकिन मेरे दिल में अभिनय करने की इच्छा थी। जब मुझे पहली फिल्म अर्जुन रेड्डी का ऑफर आया तो मुझे अपने पिता को फिल्म के निर्देशक संदीप से मिलवाने के लिए एक हफ्ते तक मनाना पड़ा था। बहुत मुश्किल से वह माने और मुझे पहली फिल्म साइन करने की अनुमति दी।
शालिनी ने आगे बताया था, 'जब अर्जुन रेड्डी की शूटिंग शुरू होने में पांच महीने रह गए थे तो मेरे पिता जी ने मुझ पर फिर से दबाव बनाना शुरू कर दिया और कहा कि नौकरी कर लूं, मैं यहां अपना समय खराब न करूं। इसके बाद मैंने उनसे कहा मैं मुंबई जाना चाहती हूं। इसके लिए भी अपने पिता को मनाने में मुझे काफी समय लगा। मुंबई पहुंचने के बाद मेरे पिता जी मुझे बार-बार कॉल करते रहते थे और वापस घर लौटने को कहते थे, लेकिन जब मेरी पहली फिल्म अर्जुन रेड्डी रिलीज हुई तो मेरे पिता ने इन सबके लिए मुझसे माफी मांगी।' बता दें कि शालिनी पांडे की पहली फिल्म अर्जुन रेड्डी साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ विजय देवरकोंडा मुख्य भूमिका में थे।
पढ़ें: बचपन से ही अभिनय की शौकीन थीं दिव्या दत्ता, इस फिल्म से रखा था मनोरंजन जगत में कदम