फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यशराज फिल्म्स की तैयारियों को लगा पलीता, शालिनी पांडे ने इस फिल्म से कर लिया हिंदी सिनेमा में डेब्यू

Sat, 04 Apr 2020 11:33 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sat, 04 Apr 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
Shalini pandey ditches yashraj films jayeshbhai zordar debute in bamphad on zee 5 aditya rawal Anurag kashyap
bamfaad - फोटो : social media

सिनेमा में सियासत तो खूब होती है लेकिन बात फिल्म बनाने की, पैसे कमाने की हो तो फिर सियासत का यहां कोई मोल नहीं रह जाता। इसे उदाहरण से समझना हो तो वह है फिल्म निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप के सोशल मीडिया पेज पर दिखा फिल्म बमफाड़ का पोस्टर। वैसे इस पोस्टर के सामने आने के बाद से जी5 से ज्यादा हलचल यशराज फिल्म्स में दिख रही है। फिल्म की हीरोइन शालिनी पांडे का हिंदी में डेब्यू फिल्म जयेशभाई जोरदार से होना था, लेकिन ये फिल्म कब, कहां और कैसे सामने आ गई, किसी को कुछ नहीं पता।

Shalini pandey ditches yashraj films jayeshbhai zordar debute in bamphad on zee 5 aditya rawal Anurag kashyap
Anurag Kashyap - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

पहले बात फिल्म के प्रजेंटर अनुराग कश्यप की। अनुराग कश्यप केंद्र की बीजेपी सरकार के धुर विरोधी हैं और फिल्म बमफाड़ के हीरो आदित्य रावल हैं बीजेपी के प्रखर नेता, पूर्व सांसद और अभिनेता परेश रावल के बेटे। उनकी इस फिल्म की शूटिंग कानपुर और आसपास के इलाकों में अक्टूबर 2018 में हुई। तब इसके निर्देशक रंजन चंदेल ने बताया था कि फिल्म की हीरोइन सना शेख हैं लेकिन अब फिल्म की रिलीज के हफ्ते भर पहले सामने आए पोस्टर पर फिल्म की हीरोइन का नाम शालिनी पांडे लिखा हुआ है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Jahaan dil lagaana nahin asaan wahan aashiqi hogi bamfaad! Introducing @aditya___rawal as Nasir Jamal and @shalzp as Neelam, directed by @ranjanchandel. Premieres 10th April on @zee5premium #ZEE5Original @itsvijayvarma @thejatinsarna @raiajayg @jar_pictures @pradeep1staug

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10) on

Shalini pandey ditches yashraj films jayeshbhai zordar debute in bamphad on zee 5 aditya rawal Anurag kashyap
Jayeshbhai Jordaar - फोटो : Social Media

शालिनी पांडे फिल्म कबीर सिंह की ओरिजनल तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी की हीरोइन रही हैं और इन दिनों यशराज फिल्म्स की रणवीर सिंह स्टारर फिल्म जयेशभाई जोरदार में भी काम कर रही हैं। यशराज फिल्म्स इस फिल्म से जुड़ी जानकारी देते समय लगातार ये जोर देती रही है कि ये फिल्म शालिनी पांडे की हिंदी सिनेमा में डेब्यू फिल्म है। अब फिल्म बमफाड़ का पोस्टर सामने आने के बाद इस बारे में यशराज फिल्म्स क्या कहे, खुद उन्हें भी समझ नहीं आ रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shalini pandey ditches yashraj films jayeshbhai zordar debute in bamphad on zee 5 aditya rawal Anurag kashyap
aditya rawal - फोटो : social media

करियर की पहली ही फिल्म के बजाय सिनेमाघरों में रिलीज होने के ओटीटी पर रिलीज होने के सवाल पर बमफाड़ के हीरो आदित्य रावल कहते हैं, "मुझे खुशी है कि मुझे इस तरह की रोमांचक फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला है। ये किरदार निभाकर अपना सफर शुरू करते हुए बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे उम्मीद है कि लोग भारी संख्या में इस फिल्म को जी5 पर देखेंगे और मैं उनकी प्रतिक्रिया सुनने के लिए उत्सुक हूं।" 

विज्ञापन
Shalini pandey ditches yashraj films jayeshbhai zordar debute in bamphad on zee 5 aditya rawal Anurag kashyap
Shalini Pandey - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

शालिनी पांडे कहती हैं कि जी5 जैसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर बमफाड़ का रिलीज होना ही सही एक्सपोजर है।” फिल्म में गली बॉय फेम विजय वर्मा और सेक्रेड गेम्स फेम जतिन सरना भी दमदार भूमिकाओं में हैं

लॉकडाउन में सुनील ग्रोवर का मजाकिया अंदाज, 'बोलें- घर पर रहे तो जल्द ही...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed