फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shalini Pandey: शालिनी ने कबीर सिंह पर की बात, बताया- अर्जुन रेड्डी से कैसे अलग था कियारा आडवाणी का किरदार

Sat, 02 Dec 2023 10:34 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 02 Dec 2023 10:34 AM IST
सार

एक्ट्रेस ने इसके जवाब में कहा, 'मुझे नहीं पता। मैंने कभी इस तरह से नहीं सोचा था। मैंने उस फिल्म को बिल्कुल अलग फिल्म के तौर पर लिया। इसके अलावा मेरा यह मानना है कि दो लोगी की अलग-अलग एनर्जी और वाइब्स होती हैं।

विज्ञापन
Shalini Pandey Feels Kiara Advani Energy In Shahid Kapoor Kabir Singh Was Different From Her Arjun Reddy
कबीर सिंह-शालिनी पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री शालिनी पांडे को संदीप रेड्डी वांगा की अर्जुन रेड्डी के लिए पहचाना जाता है। इस फिल्म में विजय देवराकोंडा के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। मगर, शालिनी हिंदी रीमेक कबीर सिंह का हिस्सा नहीं थीं। इसके हिंदी रीमेक में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी नजर आई थीं। अभिनेत्री ने हाल ही में कबीर सिंह को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि कियारा आडवाणी का किरदार उनसे कैसे अलग था।

Shalini Pandey Feels Kiara Advani Energy In Shahid Kapoor Kabir Singh Was Different From Her Arjun Reddy
कबीर सिंह और संदीप वांगा - फोटो : सोशल मीडिया

शालिनी पांडे से हाल ही में एक बातचीत में सवाल किया गया कि क्या उन्हें लगता है कि व हिंदी रीमेक में कियारा आडवाणी से बेहतर काम कर सकती थीं। एक्ट्रेस ने इसके जवाब में कहा, 'मुझे नहीं पता। मैंने कभी इस तरह से नहीं सोचा था। मैंने उस फिल्म को बिल्कुल अलग फिल्म के तौर पर लिया। इसके अलावा मेरा यह मानना है कि दो लोगी की अलग-अलग एनर्जी और वाइब्स होती हैं और केमिस्ट्री की तरह यह अलग-अलग लोगों के साथ अलग-अलग होती हैं। मेरी इस बारे में कोई राय नहीं है कि क्या मुझे वहां होना चाहिए था, या मैंने इस किरदार को निभाया होता।' 

RARKPK: रॉकी के किरदार को रणवीर सिंह ने बताया कभी खुशी कभी गम की पू का वंशज, व्यक्त किया दर्शकों का आभार

Shalini Pandey Feels Kiara Advani Energy In Shahid Kapoor Kabir Singh Was Different From Her Arjun Reddy
कबीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन रेड्डी एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने इसे किया है और मैंने इसे एक निश्चित तरीके से किया है और वह मेरे लिए प्रीति थी, लेकिन कबीर सिंह के संदर्भ में कियारा और शाहिद जो लाए हैं, वह पूरी तरह से उनका अपना होगा और अलग है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shalini Pandey Feels Kiara Advani Energy In Shahid Kapoor Kabir Singh Was Different From Her Arjun Reddy
विजय देवरकोंडा, शालिनी पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, 'निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा एक ही फिल्म बना रहे हैं लेकिन इसमें दो अलग-अलग लोग एक साथ आ रहे हैं और एक बिल्कुल नई केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि मैंने इसके बारे में ऐसा सोचा था, मैंने उनकी केमिस्ट्री और इस पर रुख का आनंद लिया।'

विज्ञापन
Shalini Pandey Feels Kiara Advani Energy In Shahid Kapoor Kabir Singh Was Different From Her Arjun Reddy
शालिनी पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अर्जुन रेड्डी से मिली भारी सफलता के बाद शालिनी पांडे कई लोकप्रिय फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जिनमें '100% कधल', '118, इद्दारी लोकम 'ओकाटे', 'महानती' और 'निशब्दम' शामिल हैं। वह आखिरी बार हिंदी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म जयेशभाई जोरदार में रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं। 

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के सेट पर खराब हुई अल्लू अर्जुन की सेहत! अभिनेता की वजह से टाल दी गई फिल्म की शूटिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed