फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी बीमारी से परेशान होकर इस एक्ट्रेस ने की थी आत्महत्या करने की कोशिश, 5 साल बाद लौटी तो बदल गया था चेहरा

Wed, 10 Mar 2021 09:43 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 10 Mar 2021 09:43 AM IST
विज्ञापन
Shama Sikander Was Attempted To Commit Suicide Because Of Depression And Bipolar Disorder
शमा सिकंदर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में तमाम ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो अपनी जिंदगी में कई परेशानियों से जूझती हुई आगे बढ़ती हैं। ऐसा ही कुछ खराब समय एक्ट्रेस शमा सिकंदर के लिए भी रहा था। शॉर्ट फिल्म 'सेक्सोहॉलिक' से चर्चा में आईं शमा सिकंदर इतना परेशान हो चुकी थीं कि उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। लेकिन उनकी किस्मत में कुछ और ही लिखा था कि वो बच गईं।

Shama Sikander Was Attempted To Commit Suicide Because Of Depression And Bipolar Disorder
शमा सिकंदर - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने अपनी एक्टिंग और ग्लैमरस अंदाज से लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसा भी वक्त आया कि वो जीना नहीं चाहती थीं। दरअसल, 5 साल पहले वो बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रही थीं। ये एक तरह की मानसिक बीमारी है। वो इस बीमारी से इतनी परेशान हो चुकी थीं कि बार-बार खुदकुशी करने की सोचती थीं। 

Shama Sikander Was Attempted To Commit Suicide Because Of Depression And Bipolar Disorder
शमा सिकंदर - फोटो : Instagram

फिर एक समय ऐसा आया जब उन्होंने ज्यादा मात्रा में नींद की गोलियां खाकर सुसाइड करने की कोशिश की थी। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू दिया था और उसमें बताया था कि सुसाइड करने से पहले वो अपनी मां के पास गईं और उन्हें किस कर गुड नाइट बोला। फिर वो अपनी मां से कहती हैं कि अब उन्हें सुबह मत जगाना। इसके बाद शमा ने अपने भाई को बैंक की सभी जानकारी दीं। इससे शमा का भाई परेशान हो गया। भाई ने तुरंत मां को कॉल किया और कहा कि शमा को जाकर देखो। इसके बाद मां ने आकर उन्हें देखा और फिर तीन घंटे बाद होश आया तो वो हॉस्पिटल में थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shama Sikander Was Attempted To Commit Suicide Because Of Depression And Bipolar Disorder
शमा सिकंदर - फोटो : Instagram

बीमारी से ठीक हो चुकीं शमा सिकंदर ने जनवरी, 2016 में जेम्स मिलिरॉन नाम के शख्स से सगाई की थी। सगाई की कुछ फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। शमा इन तस्वीरों में पहचान में ही नहीं आ रही थीं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस कई सवाल करने लगे थे। जिसपर इस बारे में शमा ने कहा था कि उनमें ये बदलाव उनके फिटनेस शेड्यूल, जिमिंग और हेल्दी डायट की वजह से आया, लेकिन इस तरह से पूरी शक्ल का बदल जाना काफी हैरानी की बात थी। उसके बाद उनकी कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने की बातें भी सामने आईं थीं।

विज्ञापन
Shama Sikander Was Attempted To Commit Suicide Because Of Depression And Bipolar Disorder
शमा सिकंदर - फोटो : Instagram

बता दें कि राजस्थान के मकराना की रहने वाली शमा सिकंदर ने सीरियल 'ये मेरी लाइफ है' से टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। शमा के पिता फिल्म स्टार्स की लाइफ स्टाइल से काफी प्रभावित थे। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी को फिल्म जगत में ले जाने का फैसला लिया। 1995 में शमा ने मुंबई के तनेजा स्कूल ऑफ एक्टिंग में एडमिशन लिया। यहां से ग्रेजुएशन करने के बाद 1998 में उन्होंने फिरोज खान की फिल्म 'प्रेम अगन' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों जैसे 'मन', 'अंश', ‘कोइंसीडेंस की तलाश’ और ‘धूम धडा़का’ में काम किया। इसके बाद शमा ने टीवी धारावाहिकों में भी काम किया, जिसमें 'बालवीर', 'सेवेन', 'पॉपकॉर्न न्यूज', 'सीआईडी' जैसे धारावाहिक शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed