फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया ट्रोल: शमिता शेट्टी का भी खर्च उठाते हैं राज कुंद्रा? एक्ट्रेस ने दिया जवाब

Fri, 06 Aug 2021 01:57 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 06 Aug 2021 01:57 PM IST
विज्ञापन
Shamita Shetty Reacts to the trolls saying Shilpa Shetty and Raj Kundra bear all her expenses
शमिता शेट्टी - फोटो : Instagram

राज कुंद्रा बीते कई दिनों से अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में बुरी तरह फंसते जा रहे हैं। आए दिन मामले में नई कड़ियां जुड़ रही हैं और लगातार उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। ऐसे में राज के परिवार के साथ साथ उनसे जुड़े लोग भी इसकी चपेट में आ गए हैं। इस बीच शिल्पा शेट्टी और उनकी बहन शमिता शेट्टी को लगातार जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में शमिता को सैलून जाते हुए स्पॉट किया गया था जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई थी। लोगों का कहना था कि जीजाजी जेल में हैं और ये मजे कर रही हैं। इन्हीं सब बातों के बीच अब चर्चा हो रही हैं कि शमिता का सारा खर्च बहन शिल्पा और जीजा राज कुंद्रा उठाते हैं। अब इस मामले पर खुद शमिता ने जवाब दिया है।



राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी लगातार शिल्पा का समर्थन कर रही हैं। ऐसे में लोगों ने अटकलें लगाना शुरू कर दिया है कि शमिता का सारा खर्च उनकी बहन और जीजाजी उठाते हैं इसलिए वो ऐसा कर रही हैं। इन सभी अटकलों पर शमिता ने करारा जवाब दिया है। 

Shamita Shetty Reacts to the trolls saying Shilpa Shetty and Raj Kundra bear all her expenses
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू के दौरान शमिता ने अपने बचाव में चुप्पी तोड़ी है और कहा, 'मैं स्पष्ट तौर पर कहना चाहती हूं कि मैं अपना ख्याल खुद रखने में सक्षम हूं, मैं किसी पर निर्भर नहीं हूं।' बता दें, शमिता ने अपनी बहन का पूरा समर्थन किया है और उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा था कि 'आप यह नियंत्रित नहीं कर सकते कि दूसरे लोग आपकी ऊर्जा कैसे देखते हैं। लोग अपनी व्यक्तिगत जिंदगी में जिन मुद्दों से गुजर रहे होते हैं, अपने उसी लेंस के हिसाब दूसरों की जिंदगी देखते हैं जो कि आपके बारे में है भी नहीं। बस जितना हो सके अपने काम को पूरी ईमानदारी और प्यार से करते रहो।'

Shamita Shetty Reacts to the trolls saying Shilpa Shetty and Raj Kundra bear all her expenses
शमिता शेट्टी, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं शिल्पा की फिल्म हंगामा 2 के लिए भी उन्होंने शुभकामनाएं दी थीं। शमिता ने लिखा था, 'ऑल द बेस्ट मेरी डार्लिंग मंकी 14 वर्ष बाद रिलीज हुई तुम्हारी फिल्म हंगामा के लिए। मैं जानती हूं कि तुमने इसके लिए खूब मेहनत की है, पूरी टीम ने की है, लव यू और हमेशा तुम्हारे साथ हूं। जीवन में तुम कई सारे उतार-चढ़ावों से गुजरी हो और एक बात मैं बहुत अच्छे से जानती हूं। तुम और भी मजबूत बनकर उभरी हो, यह भी बीत जाएगा मेरी डार्लिंग।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamita Shetty Reacts to the trolls saying Shilpa Shetty and Raj Kundra bear all her expenses
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा - फोटो : Instagram

हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने पति की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे मामले पर अपना बयान दिया था। उन्होंने एक लंबे से पोस्ट में अपने दिल की कई सारी बातें लिखी थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था और कानून पर पूरा भरोसा है। 

विज्ञापन
Shamita Shetty Reacts to the trolls saying Shilpa Shetty and Raj Kundra bear all her expenses
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा ने मीडिया ट्रायल के खिलाफ अपनी बातें रखते हुए कहा था, 'बीते कुछ दिन हर तरह से मेरे लिए बेहद चैलेंजिंग रहे हैं। बहुत सारे आरोप लगाए जा रहे हैं। बहुत सारे अफवाहें फैली हुई हैं। मीडिया और कुछ लोगों द्वारा मुझ पर ढेरों अवांछित आरोप लगाए गए। मुझ पर ही नहीं मेरे परिवार पर भी कई सवाल खड़े किए गए और ट्रोल किया गया। लेकिन मेरा स्टैंड साफ है। मैंने इस मामले में न तो अब तक कुछा है और न ही आगे कहूंगी। मैं आगे भी इस मामले में चुप्पी साधे रखूंगी क्योंकि यह मामला फिलहाल कोर्ट में है और इसलिए मेरी तरफ से झूठे बयान कोट करना बंद करें।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed