{"_id":"5cdd430abdec220777253a5a","slug":"shamita-shetty-speak-on-her-failed-in-bollywood-said-she-was-became-very-selective-for-movies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्लॉप होने के पीछे इस एक वजह को दोषी मानती हैं शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता, किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फ्लॉप होने के पीछे इस एक वजह को दोषी मानती हैं शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता, किया बड़ा खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 16 May 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
shamita shetty
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस शमिता शेट्टी लंबे समय से बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं। वह अपनी बहन शिल्पा शेट्टी की तरह एक हिट एक्ट्रेस नहीं बन सकीं। शमिता ने शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की हिट फिल्म 'मोहब्बतें' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, लेकिन 'मोहब्बतें' के बाद शमिता को फिल्मों में ज्यादा कामयाबी नहीं मिल सकी। इन सबके बीच अब उन्होंने बॉलीवुड में अपने खराब करियर को लेकर बड़ी बात बोली है।
2 of 5
Shamita Shetty
- फोटो : file photo
हाल ही में शमिता शेट्टी ने मीडिया को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने बॉलीवुड में अपनी असफलता को लेकर ढेर सारी बातें की हैं। वह मानती हैं कि अपने डेब्यू के बाद उन्होंने गलत फिल्मों को साइन किया। इसके लिए वह अभी तक अफसोस करती हैं। वह कहती हैं कि उन्हें अपने करियर के बारे में अधिक चिंतित होना चाहिए थी।
3 of 5
shamita shetty
- फोटो : file photo
शमिता शेट्टी अपने फिल्मी करियर की असफलता पर बात करते हुए आगे कहती हैं कि 'मैं भी अच्छी हीरोइन बन सकती थी, लेकिन कुछ फिल्मों के बाद मैं काफी सलेक्टिव हो गई थी। मैं ये बात समझ नहीं पाई कि लोग तुम्हें भूल जाते हैं अगर तुम दिखाई नहीं देते हो तो। इस बात का एहसास मुझे बहुत बाद में जाकर हुआ कि मुझे काम करते रहना चाहिए था यही इंडस्ट्री का नियम है। '
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shamita Shetty
- फोटो : twitter
शमिता अपने परिवार की तारीफ करते हुए कहती हैं कि 'मुझे खुशी है कि मैं फिल्मों से ताल्लुक रखने वाले परिवार से आती हूं। इस वजह से मुझे कभी ऐसी परिस्थिति से नहीं गुजरना पड़ा जो आम लड़कियों को असफलता के समय झेलनी पड़ती हैं। मैंने इंडस्ट्री में बहुत सी लड़कियों को देखा है जो असफल होने पर परेशान होकर अकेली पड़ जाती हैं। मेरी तरह के लोग अपनी सीमाएं नहीं पार कर सकते।'
विज्ञापन
5 of 5
Shamita Shetty
- फोटो : twitter
आपको बता दें कि शमिता ने 'मोहब्बतें' के अलावा 'मेरे यार की शादी है', 'फरेब', 'जहर', 'बेवफा', 'कैश' और 'मोहब्बत' हो गई है तुमसे जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा कई रियलिटी शोज भी कर चुकी हैं। इन शोज में 'बिग बॉस सीजन 3', 'झलक दिखला जा' शामिल है। खबरों की मानें तो शमिता इस वक्त साउथ की फिल्में और वेब सीरीज में बिजी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।