फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शम्मी कपूर के जन्मदिन से जावेद अख्तर के ट्रोल होने तक, ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Mon, 21 Oct 2019 11:52 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 21 Oct 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
Shammi Kapoor Birthday Anniversary and Javed Akhtar Get Troll entertainment news
Bollywood - फोटो : सोशल मीडिया

शमशेर राज कपूर उर्फ शम्मी कपूर बॉलीवुड के बेहद हिट एक्टर रह चुके हैं। उनका जन्म 21 अक्टूबर 1931 को हुआ था। बता दें कि शम्मी कपूर अपने परिवार के अकेले बच्चे थे जिनकी डिलीवरी अस्पताल में हुई थी। वहीं, उनके पैदा होने के बाद उन्हें राजकुमारों की तरह पाला गया। 



जन्मदिन: ये हैं शम्मी कपूर के 10 यादगार किस्से, 'पत्नी गीता बाली की मांग में नहीं भरा था सिंदूर'

Shammi Kapoor Birthday Anniversary and Javed Akhtar Get Troll entertainment news
yash chopra - फोटो : social media

आज तक एक भी फिल्म फ्लॉप न देने वाले मशहूर निर्देशक-निर्माता यश चोपड़ा की 21 अक्तूबर को पुण्यतिथि होती है। यश राज को बॉलीवुड फिल्मों के निर्देशन के लिए सुपरहिट डायरेक्टर कहा जाता था। इतना ही नहीं मौजूदा पीढ़ी के साथ ही हमसे पहले की पीढ़ी भी यश चोपड़ा की फैन रही है। यश चोपड़ा ने केवल सुपरहिट फिल्में ही नहीं दी हैं बल्कि कई शानदार बॉलीवुड कलाकारों को पहचान भी दिलाने में उनका खास योगदान रहा है। अगर शाहरुख पर्दे पर रोमांस किंग शब्द के साथ अपनी जुगलबंदी करते दिखते हैं तो यश चोपड़ा यही काम पर्दे के पीछे करते थे। अलग-अलग दौर में अलग-अलग तरह की फिल्में रचने वाले यश चोपड़ा ने हमेशा समाज की नब्ज थामकर पर्दे पर प्रेम कहानियों को बुनने का प्रयास किया।

यश चोपड़ाः रोमांस की नई इबारत लिखने वाला फिल्मकार, काफी बनाए सुपरस्टार, जब तक थी जान

Shammi Kapoor Birthday Anniversary and Javed Akhtar Get Troll entertainment news
Kamal Sadanah - फोटो : सोशल मीडिया

कैसा हो कि आपके जन्मदिन पर ही आपके माता-पिता और बहन की एक साथ मौत हो जाए। ये सोच कर भी रूह कांप जाती है। सोचिए ऐसी घटना जिसकी जिंदगी में घटी होगी वो खुद को कितना अभागा समझता होगा। ये एक एक्टर की सच्ची कहानी है। फिल्म 'बेखुदी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले कमल सदाना को शायद आप भूल चुके होंगे। 21 अक्टूबर 1970 को जन्मे इस एक्टर का आज जन्मदिन है। आज हम कमल के बारे में ऐसे किस्से बताएंगे जिससे आपके जहन उनकी फिल्मों की यादें एक बार फिर ताजा हो जाएंगी। कमल की 'बेखुदी' साल 1992 मे आई थी। इस फिल्म में उनके साथ काजोल ने काम किया था। 

बहुत दर्दनाक है इस हीरो की कहानी, जन्मदिन पर ही मां-बहन को गोली मारकर पिता ने खुद को उड़ा लिया था

विज्ञापन
विज्ञापन
Shammi Kapoor Birthday Anniversary and Javed Akhtar Get Troll entertainment news
kartik aaryan - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

बॉलीवुड के क्यूट कपल कहे जाने वाले सारा अली खान और कार्तिक आर्यन को लेकर बीते दिनों ऐसी खबर आई कि दोनों के फैंस निराश हो गए। हमेशा अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सारा और कार्तिक का ब्रेकअप हो चुका है। ब्रेकअप के बाद जब रविवार को कार्तिक नजर आए तो उनके चेहरे से मुस्कान गायब थी। लोगों को पहली बार उनका मुरझाया हुआ चेहरा दिखा। 

सारा से ब्रेकअप के बाद ऐसी हो गई कार्तिक आर्यन की हालत, तस्वीरें देख टूट सकता है फैंस का दिल

विज्ञापन
Shammi Kapoor Birthday Anniversary and Javed Akhtar Get Troll entertainment news
Javed Akhtar - फोटो : social media

हिन्दी सिनेमा के मशहूर लेखक, गीतकार और कवि जावेद अख्तर अपने एक ट्वीट की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। वह चार साल पुरानी न्यूज शेयर करने की वजह से बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स जावेद अख्तर के इस ट्वीट की ना केवल आलोचना कर रहे हैं, बल्कि इतनी पुरानी न्यूज को साझा करने की वजह से उनका मजाक भी बना रहे हैं। 

चार साल पुरानी न्यूज शेयर करते ही ट्रोल हुए जावेद अख्तर, यूजर्स बोले- 'कितने पैग मार लिए...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed